FIR in Jitan Ram Manjhi HAM leader Danish Rizwan open firing video viral जीतनराम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान मामले में FIR, फायरिंग का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीतनराम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान मामले में FIR, फायरिंग का वीडियो वायरल

जीतनराम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान के हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। आरा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी है। दानिश ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताया है।

Fri, 27 March 2026 06:47 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
जीतनराम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान मामले में FIR, फायरिंग का वीडियो वायरल

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दु्स्तानी आवामी मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान के फायरिंग वीडियो मामले में एफआईआर हो गई है। बिहार के आरा नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, दानिश ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो बताया है। उन्होंने कहा कि साल 2017 में इस वीडियो के मामले में उन पर कार्रवाई हो चुकी है।

भोजपुर एसपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का हर्ष फायरिंग से संबंधित है। थाना स्तर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ष फायरिंग के मामले में FIR की जा रही है, अनुसंधान किया जा रहा है।

एसडीपीओ ने कहा 2017 का वीडियो है

एफआईआर होने से कुछ घंटे पहले आरा के सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि शुरुआती जांच में पता चला कि यह 2017 में हुई शादी समारोह का वीडियो है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी ने की पार्टी से महासचिव दानिश रिजवान की छुट्टी, हुई थी गिरफ्तारी

हम नेता बोले- वीडियो AI जेनरेटेड, तेजस्वी बदनाम कर रहे

वहीं, हम नेता दानिश रिजवान ने शुक्रवार को जारी बयान में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। रिजवान ने कहा कि तेजस्वी और आरजेडी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह उन पर मुकदमा भी करने जा रहे हैं।

दानिश ने इसे एआई जेनरेटेड वीडियो करार दिया और कहा, "वीडियो में आधे सेकंड के अंदर 4-5 राउंड फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा है, जो कि नामुमकिन है। इसलिए यह वीडियो सत्य नहीं है।"

हम नेता ने यह भी कहा कि इस वीडियो को लेकर उन पर 2017 में कार्रवाई हो चुकी है। उनके हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। बाद में कोर्ट ने उस घटना को गलत मानते हुए लाइसेंस फिर से बहाल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्मी अंदाज में मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार

आरजेडी ने एनडीए सरकार को घेरा

दरअसल, तेजस्वी की पार्टी आरजेडी के आधिकारिक एक्स हैंडल से गुरुवार को यह वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें दानिश रिजवान हवा में बंदूक से हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। आरजेडी ने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं, बिहार में गुंडों का राज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी ने सीएम के लिए नीतीश के बेटे का नाम उछाला, बोले- भूइयां का बेटा बना तो…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।