जीतन मांझी ने की पार्टी से महासचिव दानिश रिजवान की छुट्टी, गोलीकांड में हुई थी गिरफ्तारी
जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हम के राष्ट्रीय महासचिव दानिश रिजवान की छुट्टी कर दी है। जिसकी घोषणा प्रेस वार्ता में कोर कमेटी ने की। महिला पर गोली चलाने के आरोप में दानिश की गिरफ्तारी हुई थी।

आखिरकार दानिश रिजवान की जीतन राम मांझी की पार्टी हम से छुट्टी कर दी गई है। पार्टी की तरफ आयोजित प्रेस वार्ता में कोर कमेटी ने इस बात की घोषणा की। दानिश रिजवान मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव थे। हाल ही में रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने दानिश को आरा कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था। दानिश रिजवान की गिरफ्तारी रांची में सुषमा बड़ाइक को बीच सड़क पर गोली मारने के मामले में हुई थी। दानिश रिज़वान आरा के टाउन थाना के तरी मोहल्ला के निवासी है।
क्या था मामला ?
बीते महीने सुषमा बड़ाइक छोटे बेटे सोनू को अपने पिता के घर छोड़ कर कोर्ट जा रही थी। दानिश रिजवान यौन शौषण मामले में सुषमा की कोर्ट में सुनवाई थी, जिसके लिए वह कोर्ट जा रही थी। लेकिन इसी बीच रास्ते में ही सुषमा पर गोली चला दी गयी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार इस घटना के दौरान मौके पर 3 अपराधी मौजूद थे, जिसमें से 2 अपराधी भागते हुये भी नजर आ रहे थे।
सुषमा बड़ाइक ने हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। झारखण्ड की रहने वाली इस महिला को एक दस साल का पुत्र भी है। महिला का आरोप है कि यह पुत्र भी दानिश रिजवान का है। महिला ने पटना पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाए क्योंकि वह दानिश रिजवान का ही बेटा है। इसके बाद से ही इस पूरे मामले में जांच चल रही है। इसी बीच दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया था।




साइन इन