fifteen year gilr came from vijayawada and gang raped for two days in patna rapist run away form danapur junction पहले पटना जंक्शन के पास फिर बेऊर इलाके में गैंगरेप, विजयवाड़ा से आई लड़की से हैवानियत; कार में घुमाते रहे हैवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले पटना जंक्शन के पास फिर बेऊर इलाके में गैंगरेप, विजयवाड़ा से आई लड़की से हैवानियत; कार में घुमाते रहे हैवान

विजयवाड़ा से पटना के लिए ट्रेन से चली और एक मई को पटना जंक्शन पहुंची। मोतिहारी जाने को ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। फोन चोरी होने के बाद किशोरी स्टेशन पर उदास बैठी थी। इसी दौरान किराये पर कार चलाने वाला विकास वहां पहुंचा और मदद के बहाने उससे परिचय बढ़ाया।

Wed, 6 May 2026 08:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पहले पटना जंक्शन के पास फिर बेऊर इलाके में गैंगरेप, विजयवाड़ा से आई लड़की से हैवानियत; कार में घुमाते रहे हैवान

विजयवाड़ा से ट्रेन से पटना आई मोतिहारी की 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने दो दिनों तक अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर बदमाश उसे दानापुर रेलवे स्टेशन के समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी के अनुसार आरोपित पटना के रहने वाले हैं। विकास उर्फ विजय बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड का निवासी है, जबकि पवन राय गर्दनीबाग का रहने वाला है। विकास चालक है और पवन खटाल संचालक है। तीसरा आरोपित अरविंद उर्फ भोकरम फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना में प्रयुक्त कार की भी तलाश की जा रही है।

रेल एसपी अनंत कुमार ने मंगलवार को बताया कि मोतिहारी की रहने वाली किशोरी के माता-पिता आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रहते हैं। किशोरी भी वहां एक निजी अस्पताल में छोटा-मोटा काम करती है। वह 28 अप्रैल को विजयवाड़ा से पटना के लिए ट्रेन से चली और एक मई को पटना जंक्शन पहुंची। मोतिहारी जाने को ट्रेन पकड़ने के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। फोन चोरी होने के बाद किशोरी स्टेशन पर उदास बैठी थी। इसी दौरान किराये पर कार चलाने वाला विकास वहां पहुंचा और मदद के बहाने उससे परिचय बढ़ाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ

मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराने के नाम पर वह किशोरी को गांधी मैदान ले गया, जहां उसने अपने साथी अरविंद को कार लेकर बुलाया। इसके बाद दोनों उसे कार में बैठाकर पटना जंक्शन के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के रोने पर आरोपितों ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया।

बेऊर के एक निर्माणाधीन मकान में किया दुष्कर्म

दो मई को आरोपित उसे कार में इधर-उधर घुमाते रहे। रात में उसे बेऊर इलाके के एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान में ले जाया गया, जहां पवन राय भी मौजूद था। भवन के एक कमरे में विकास, अरविंद और पवन राय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो 3 मई को आरोपित उसे गाड़ी में बैठाकर दानापुर स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। बदहवास हालत में पीड़िता दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाकर बैठ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज संभल कर रहें, भीषण बारिश और वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट

कुछ देर बाद विकास दानापुर स्टेशन पहुंचा और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। उसे देखकर किशोरी जोर-जोर से रोने लगी। स्थिति भांपकर वहां मौजूद यात्रियों ने विकास को पकड़ लिया व उसे पीड़िता के साथ दानापुर जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्काल किशोरी को इलाज के लिए पीएचसी खगौल भेजा, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार के बाद 4 मई को पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद जीआरपी दानापुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने विकास को पटना जंक्शन व पवन राय को बेऊर क्षेत्र से दबोच लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।