Explosion at chemical factory in Rajasthan, 7 burned alive 5 laborers from Bihar died राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में धमाके, 7 कामगार जिंदा जले; बिहार के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में धमाके, 7 कामगार जिंदा जले; बिहार के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है। मरने वाले पांच मजदूर यहीं के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। उनके परिजन भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

Mon, 16 Feb 2026 05:32 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में धमाके, 7 कामगार जिंदा जले; बिहार के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल पटाखा फैक्ट्री में भयानक हादसा हआ। फैक्ट्री में कई धमाके हुए जिसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई जिनमें से 5 बिहार के मोतिहारी के थे। हादसे के समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। कई लोग झुलसकर जख्मी हो गए हैं। पूर्वी चंपारण में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है। मरने वाले पांच मजदूर यहीं के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो की पहचान हो गई है। उनके परिजन भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

मृतकों में शिकारगंज थाने के हराज नारायणपुर गांव के शिवजी पासवान का पुत्र सुजंत कुमार (20) और घोड़ासहन थाने के कवईया के सिकंदर पासवान के पुत्र मिंटू पासवान (22) के रूप में की गयी है। शिवजी पासवान ने बताया कि उनकी बहन और बेटी वहीं रहती हैं। बहन ने फोन कर आग में जलकर सुजंत और मिंटू के मौत की जानकारी दी। शिवजी पासवान ने बताया कि बहन ने आठ लोगों की मौत की बात बताई। सुजंत कुमार होली में घर आने वाला था। उससे पहले उसकी मौत की खबर आई। घर की महिला लाल चुन्नी देवी ने बताया कि 20 फरवरी का टिकट था। वे होली मनाने के लिए गांव आने वाले थे। इलाके से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान की उस पटाखा फैक्ट्री में काम करते हैं। कहते-कहते उससे आंसू निकलने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET छात्रा मौत केस में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP से जवाब तलब

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक बताया जाता है कि भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में एक के बाद एक चार धमाके हुए। धमाके और आगलगी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। धमाके से आस पास का इलाका दहल गया। करीब छह घंटे तक 10 दमकल की टीम लगाई गईं। हादसे के बाद से अभी तक राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के सीएम भजन लाल ने हादसे पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फैक्ट्री से अबतक सात जले हुए कंकाल निकाले जा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सिगरेट पीने से मना कर पर युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने एक को पीटा

मृत मजदूर के ग्रामीणों ने बताया कि घटना से इलाके में मातम पसरा है। टोले में किसी घर में खाना नहीं बना है। कई अन्य लोग भी काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में रहते हैं। वहां कितना खतरनाक काम करते हैं इसकी किसी को जानकारी नहीं है। वे अपने लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता शर्मसार! मां ने बेटी के स्कूल बैग में भरी 7 ईंट, रोने लगी तो सड़क पर पीटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।