Every time he talks boring things Tejashwi hits back at Shah says this about Anant Singh हर बार थकाऊ-पकाऊ बातें करते हैं; शाह पर तेजस्वी का पलटवार, अनंत सिंह पर कही ये बात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर बार थकाऊ-पकाऊ बातें करते हैं; शाह पर तेजस्वी का पलटवार, अनंत सिंह पर कही ये बात

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि जब भी वो बिहार आते हैं, तो थकाऊ और पकाऊ बातें करते हैं। लालू और मुझे गाली देने से बिहार का भला नहीं होगा। वहीं सीएम नीतीश और अनंत सिंह की मुलाकात पर उन्होने कहा कि ऐसे लोग एके 47 की भाषा समझते हैं।

Sat, 9 Aug 2025 07:49 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हर बार थकाऊ-पकाऊ बातें करते हैं; शाह पर तेजस्वी का पलटवार, अनंत सिंह पर कही ये बात

औरनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान आरजेडी पर हमले का पलटवार किया है। एएनआई से बातचीत में उन्होने कहा कि जब भी अमित शाह बिहार दौरे पर आते हैं, तो पकाऊ और थकाऊ बातें करते हैं। बिहार की उन्नति कैसे हो, बिहार से पलायन, बेरोजगारी और महंगाई कैसे खत्म हो इस पर नहीं बोलते हैं। तेजस्वी ने शाह पर नेगेटिव राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता अब कुछ देने वाली नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू जी और मुझे गाली देने से बिहार का भला नहीं होगा। जब तक बिहार में बेरोजगारी, गरीबी और पलायन खत्म नहीं होता है। वे (शाह) शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में नहीं बोलते है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दो वोटर आईडी मामले में EC को सौंपा जवाब, RJD ने पूछा- कैसे बने 2 EPIC
ये भी पढ़ें:झूठा नंबर-1 कौन? सम्राट चौधरी बोले- राहुल और तेजस्वी में चल रहा कॉम्पिटिशन
ये भी पढ़ें:पटना SDO ने तेजस्वी के एक वोटर कार्ड को फर्जी बताया, कहा- 16 अगस्त तक जमा करें

वहीं दो वोटर आईडी मामले में चुनाव आयोग के नोटिस को लेकर तेजस्वी ने कहा कि जवाब आयोग को भेज दिया है। आपको बता दें दो ईपिक नंबर मामले को तेजस्वी को कई नोटिस मिल चुके हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की मुलाकात पर तेजस्वी ने कहा कि ऐसे लोगों पर मैं कोई कमेंट्स करना नहीं चाहता हूं। ये लोग सिर्फ एके-47 की भाषा समझते हैं। जो सरकार घर से AK-47 मिलने पर पकड़ती है, फिर वहीं सरकार उन्हें छुड़वाती है। बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन क्या है।

इससे पहले 8 अगस्त को सीतमाढ़ी के पुनौराधाम स्थित माता जानकी मंदिर का गृह मंत्री अमित शाह ने शिलान्यास किया और भूमि पूजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होने एक जनसभा को संबोधित किया। एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष खासतौर पर आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होने कहा कि जो घुसपैठिए बिहार के युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं, उन्हें राहुल गांधी और लालू एसआईआर का विरोध कर बचाना चाहते हैं। ये लोग एसआईआर का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि घुसपैठिए उनका वोट बैंक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनिए का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं; शाह का लालू-तेजस्वी पर हमला
ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी से अमित शाह ने लालू, राहुल, तेजस्वी को SIR और ऑपरेशन सिंदूर पर घेरा

शाह ने कहा कि अबतक चुनाव आयोग ने जो पहली मसौदा सूची जारी की उस पर आरजेडी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई, कांग्रेस पार्टी ने भी कोई आपत्ति नहीं की, तो फिर आप किसे बचाना चाहते गृह मंत्री ने लालू प्रसाद और तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा, उनकी सरकार ने गुंडे-माफिया को संरक्षण देने, फिरौती के अलावा मिथिलांचल के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।