Patna SDO declared one of Tejashwi voter cards as fake said this is a crime submit it by 16 August पटना SDO ने तेजस्वी के एक वोटर कार्ड को फर्जी बताया, कहा- ये अपराध है, 16 अगस्त तक जमा करें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना SDO ने तेजस्वी के एक वोटर कार्ड को फर्जी बताया, कहा- ये अपराध है, 16 अगस्त तक जमा करें

दो वोटर आईडी मामले में घिरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक मतदाता पहचान पत्र को पटना के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने फर्जी बताते हुए अपराध करार दिया है। 16 अगस्त तक फर्जी वोटर आईडी को शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।

Fri, 8 Aug 2025 06:37 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना SDO ने तेजस्वी के एक वोटर कार्ड को फर्जी बताया, कहा- ये अपराध है, 16 अगस्त तक जमा करें

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिस ईपिक नंबर को दिखा कर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने का दावा किया था। उस ईपिक नंबर- RAB2916120 को पटना के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने फर्जी बताया है और अपराध करार दिया है। 16 अगस्त शाम 5 बजे तक फर्जी वोटर आईडी जमा करने का आदेश दिया है।

पटना के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी ने तेजस्वी यादव को भेजे गए नोटिस में कहा कि जांच में पाया गया है कि आपका नाम मतदान केंद्र संख्या- 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन क्रंमाक-416 पर ईपिक संख्या-RAB0456228 से अंकित है। 2015 और 2020 के नामांकन पत्र में दायर शपथ पत्र में आपके द्वारा ईपिक संख्या- RAB0456228 अंकित किया गया था।

गहन मतदाता परीक्षण में भी बीएलओ के जरिए जो फॉर्म जमा किया गया था। उस गणना प्रपत्र में भी ईपिक संख्या- RAB0456228 ही अंकित है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो ईपिक नंबर- RAB2916120 आपने दिखाया था। वो चुनाव आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है। जिससे प्रतीत होता है ईपिक कार्ड संख्या- RAB2916120 फर्जी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसने दो वोटर ID जारी किए, वही सवाल कर रहा; चुनाव आयोग के नोटिस पर तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का दूसरा नोटिस, दो दिन में वोटर आईडी जमा करने को कहा
ये भी पढ़ें:दो वोटर आईडी कार्ड मामले में फंसे तेजस्वी यादव, पटना के थाने में शिकायत दर्ज

आपको बता दें दो वोटर आईडी रखने के मामले में तेजस्वी यादव को तीसरी बार नोटिस भेजा गया है। इससे पहले बीते 6 अगस्त को पत्र लिखकर 8 अगस्त तक फर्जी वोटर आईडी जमा करने को कहा था। बीते रविवार (2 अगस्त) को पहली बार तेजस्वी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। और अब तीसरी बार शुक्रवार (8 अगस्त) को पत्र लिखकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताए गए EPIC से संबंधित वोटर आईडी 16 अगस्त तक जमा करने को कहा गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।