घुसपैठिए का वोट चाहिए तो... अमित शाह ने लालू, राहुल, तेजस्वी को SIR और ऑपरेशन सिंदूर पर घेरा
सीतामढ़ी के मंच से अमित शाह ने एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने के लिए लालू प्रसाद, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में 890 करोड़ की लागत से बनने वाले माता सीता के मंदिर और परिसर के समग्र विकास की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू प्रसाद, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एसआईआर और ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं। हर हाल में बांग्लादेश या घुसपैठिए को मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि इस बार बिहार में स्पष्ट बहुमत से एनडीए की सरकार बनने वाली है। मिथिलांचल संस्कृति को देश का गहना बताते हुए कहा अमित शाह ने कहा कि माता सीता के मंदिर निर्माण से बिहार का भाग्योदय होने वाला है। उन्होंने सीता माता के मंदिर के निर्माण के लिए दुनिया के सभी राम-सीता भक्तों को बधाई दी।
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर और एसआईआर का विरोध करने के लिए लालू प्रसाद, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया। कहा कि आज मैं यहां आया हूं तो ऑपरेशन सिंदूर पर बात होना चाहिए। पहले जब कांग्रेस का राज था तो देश भर में बम धमाके होते थे। बम विस्फोट करते आतंकी पाकिस्तान भाग जाते थे और सरकार कुछ नहीं कर पाती थी।
मोदी सरकार बनी तो घुस कर मारा
जब मोदी जी की सरकार बनी तो पूरी हमले पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, पुलवामा में हमला किया तो एयर स्ट्राइक किया और जब पहलगाम में हमला किया तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया कर दिया। लेकिन लालू एंड कंपनी पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करते दिखे। मिथिलांचल वाले जरा बताओ को आतंकियों के जवाब देना चाहिए या नहीं। लालू कंपनी याद रखे कि एनडीए की सरकार में देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है।
एसआईआर ड्राफ्ट पर एक भी ऑबजेक्शन नहीं किया
अमित शाह ने कहा कि बिहार में चुनाव आने वाला है। मेरे आने पर यह चर्चा हो रही है कि एसआईआर होना चाहिए या नहीं। लालू प्रसाद बताएं कि वे किसे बचाना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने जो ड्राफ्ट जारी किया है उस पर राजद और कांग्रेस ने एक भी आपत्ति नहीं किया। तो ये लोग उन्हें बचाना चाहते हैं जो बांग्लादेश से आकर बिहार के युवाओं की नौकरी खा जाते हैं। लालू एंड कंपनी को अगर घुसपैठिये का वोट चाहिए तो बिहार की जनता इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।
राहुल गांधी के परनाना ने शुरू किया एसआईआर
उन्हें राहुल गांधी से कहा कि राहुल गांधी वोट की राजनीति बंद करें। उनके परनाना जवाहर लाल नेहरू ने भी मतदाता शुद्धिकरण शुरू किया था। यह पहली बार नहीं हो रहा है। जब 2003 में मतदाता पुनरीक्षण किया गया था तब उन्हीं लोगों की सरकार थी। आप चुनाव पे चुनाव हार रहे हैं तो पहले से ही बिहार चुनाव हारने का कारण लोगों को बता रहे हैं।




साइन इन