engineer stabbed in front of wife and son in bihar muzaffarpur खिड़की से घर में घुसे लुटेरे, रोजगार से उठा-पटक के बाद बीवी-बेटे के सामने चाकू गोदा; बिहार में मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खिड़की से घर में घुसे लुटेरे, रोजगार से उठा-पटक के बाद बीवी-बेटे के सामने चाकू गोदा; बिहार में मर्डर

बिहार में खौफनाक मर्डर के बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिवार के लोग लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू मारकर हत्या की बात बता रहे है। सिटी एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हत्या की बजह का पता लगाया जा रहा है।

Mon, 7 July 2025 07:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
खिड़की से घर में घुसे लुटेरे, रोजगार से उठा-पटक के बाद बीवी-बेटे के सामने चाकू गोदा; बिहार में मर्डर

बिहार में घर में घुसकर एक रोजगार सेवक को मौत के घाट उतार दिया गया। लूटपाट के दौरान लुटेरों ने इंजीनियर को उनके बीवी-बच्चे के सामने ही मार डाला। मुजफ्फरपुर जिले में काजी मोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर में खिड़की से घर में घुसे अपराधियों ने लूट के दौरान चाकू गोदकर पंचायत रोजगार सेवक मो. मुमताज की हत्या कर दी । वह वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड थे। मूल रूप से वैशाली के देढूआ गांव के निवासी थे। माड़ीपुर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। फर्स्ट फ्लोर पर उनका आवास था। जमीन लेकर अपना घर बनाया था।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराधी घर बालकनी के दरवाजे से अंदर कमरे में आया। बेड पर ही उन्हें चाकू मारा गया। अपराधियों से पहले उठा पटक हुई है। कमरे में चारों तरफ खून बिखड़ा पड़ा है। पत्नी और बच्चे भी उसी कमरे में थे। उनके सामने अपराधियों ने जेई की हत्या की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिखा युवक, जांच शुरू
ये भी पढ़ें:बिहार में अब गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, दक्षिण में बारिश और ठनका के आसार

मुहर्रम की छुट्टी के कारण रविवार को मुमताज दिन भर घर पर ही थे। सूचना मिलने पर मुमताज के परिवार वाले वैशाली और ससुराल के लोग माड़ीपुर पहुंच गए। काजी मोहम्मदपुर पुलिस को सूचना दी गई। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, डीएसपी सीमा देवी और थानेदार जय प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्नी और बच्चों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। मौके पर छानबीन की जा रही है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिवार के लोग लूट के दौरान अपराधियों के द्वारा चाकू मारकर हत्या की बात बता रहे है। सिटी एसपी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। हत्या की बजह का पता लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चल रही बिजली की सभी परियोजनाओं की होगी जांच,खराब सामान मिलने से हड़कंप
ये भी पढ़ें:बेटे के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।