Gopal Khemka Murder Can be related with his son murder police investigating in hajipur बेटे गुंजन खेमका के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे गुंजन खेमका के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Gopal Khemka Murder Case: गुंजन हत्या में पुलिस ने मस्तु सहित चार को गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद 2021 में मुख्य आरोपित मस्तु की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Mon, 7 July 2025 06:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, पटना
share
बेटे गुंजन खेमका के मर्डर से जुड़े हैं गोपाल खेमका हत्याकांड के तार? कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Gopal Khemka Murder Case: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या की घटना उनके बेटे गुंजन खेमका से जुड़ी हो सकती है। लिहाजा पुलिस बीच की कड़ियों को जोड़ने के लिए हाजीपुर में जांच कर रही है। इसी लिंक के मद्देनजर पुलिस ने बेऊर जेल में छापेमारी कर वहां बंद कुख्यात अजय वर्मा से भी शनिवार को पूछताछ की थी।

पुलिस को जेल से सिम लगे हुए तीन मोबाइल और मोबाइल नंबर लिखा एक कागज मिला है। सभी नंबरों का डिटेल और सीडीआर निकाला जा रहा है। छह वर्ष पहले 20 दिसंबर 2018 की दोपहर गोपाल खेमका के बेटे गुंजन कार से हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री पहुंचे थे। तभी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के खानदान को कौन खत्म करना चाहता है, पुलिस की रेड पर कातिल फरार

गुंजन हत्या में पुलिस ने मस्तु सहित चार को गिरफ्तार किया था। जमानत पर बाहर आने के बाद 2021 में मुख्य आरोपित मस्तु की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं हुई थी मस्तु की हत्या में जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई थी, उसके संबंध कुख्यात अजय वर्मा से था। पुलिस गुंजन की हत्या में शामिल गिरोह की जानकारी के लिए हाजीपुर में कैंप कर रही है।

गमगीन माहौल में बेटे ने दी मुखाग्नि

कारोबारी गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर गुलबी घाट पर किया गया। जहां उनके छोटे पुत्र गौरव खेमका ने मुखाग्नि दी। मौके पर जदयू के महासचिव कमल नोपानी, रमेश चंद गुप्ता, विजय किशारेपुरिया,रामलाल खेतान, रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष गोविंद कानोडिया, महेश जालान, पाटलिपुत्र परिषद के संजीव यादव, शशि गोयल समेत राजधानी के कई प्रमुख कारोबारी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका को सिर में मारी गोली, सुपारी किलिंग का शक; किलर का लोकेशन हाजीपुर
ये भी पढ़ें:8 सेकंड में हत्या कर.., गोपाल खेमका की हत्या देखने वाले अंकित क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।