engineer came from Germany painful death in Jamui love marriage 5 months ago serious allegations on wife जर्मनी से आए इंजीनियर की जमुई में दर्दनाक मौत, 5 माह पहले लव मैरिज किया था; पत्नी पर गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जर्मनी से आए इंजीनियर की जमुई में दर्दनाक मौत, 5 माह पहले लव मैरिज किया था; पत्नी पर गंभीर आरोप

  • अतुल अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ पंचभूर झरना स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के बाद वह पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़ रहा था कुछ दूर जाने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह झरने के गहरे पानी में गिर पड़ा। उसकी मां ने पत्नी प्रिया पर धक्का देने का आरोप लगाया है।

Mon, 7 April 2025 08:10 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share
जर्मनी से आए इंजीनियर की जमुई में दर्दनाक मौत, 5 माह पहले लव मैरिज किया था; पत्नी पर गंभीर आरोप

बिहार के जमुई में झरना में डूबक कर जर्मनी से घर आए इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी के साथ पहाड़ों की सैर करते वह गिर गया। गिद्धेश्वर पहाड़ पर स्थित पंचभूर झरना में डूबने से हो गई। मृतक बिशनपुर पंचायत के केतारीबांक गांव निवासी निरंजन यादव के पुत्र 28 वर्षीय अतुल कुमार था। वह आईआईटी से एयरोनॉटिक्स में इंजीनियरिंग करके जर्मनी में तैनात था। अतुल की मौत पर उसकी मां ने पत्नी प्रिया पर गंभीर आरोप लगाया है। अतुल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रिया गुप्ता से 5 माह पहले लव मैरिज किया था।

अतुल अपनी पत्नी प्रिया कुमारी के साथ पंचभूर झरना स्नान करने के लिए गया था। स्नान करने के बाद वह पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़ रहा था कुछ दूर जाने के बाद उसका पैर फिसल गया और वह झरने के गहरे पानी में गिर पड़ा। वह तैरना नहीं जानता था और पानी पीते पीते उसकी मौत झरने में हो गई। इस घटना के संबंध में उसकी पत्नी प्रिया कुमारी ने 112 नंबर को दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छठ पर्व पर अतुल अपने घर आया था। रविवार को दोनों घूमने निकले थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव मैरिज से खुश नहीं थी प्रियंका, पति करता था टॉर्चर; पूरे मामले को समझिए
ये भी पढ़ें:खाना खाकर सो गए कपल, देर रात नींद खुली तो पति के उड़ गए होश; लव मैरिज किया था

सूचना मिलने पर गरही थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार दल-बल के साथ पंचभूर झरना पर पहुंचे और मृतक युवक के शव को बरामद कर लिया और उसे लेकर थाना लाये। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना जैसे ही केतारीबांक, कुरवाटाँड़, बिशनपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मिली कि उनके घर पर काफी भीड़ जमा हो गई। इधर उसकी पत्नी प्रिया कुमारी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। इस संबंध में गरही थाना अध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि अतुल कुमार पहाड़ पर चढ़ रहा था इस दौरान उसका पैर फिसलने के कारण वह पीछे और सीधे झरना में गिर गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

मां का बड़ा आरोप

दूसरी ओर अतुल की मां सुनीता कुमार ने बताया कि बेटे ने अपने मन से लव मैरिज कर लिया। पत्नी से उसकी लड़ाई होती थी। पत्नी उसे टॉर्चर करती थी और बहुत गाली गलौज करती थी। शक जाहिर किया है कि प्रिया ने ही कुछ किया है। वहीं प्रिया ने कहा कि मना करने के बावजूद अतुल उपर चढ़ गया और पैर फिसलने से गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी
ये भी पढ़ें:लव मैरिज करने वाली महिला सिपाही ने क्यों की आत्म्हत्या, एक दिन पहले पति था साथ

5 माह पहले ही हुई थी शादी, उजड़ा परिवार

ग्रामीणों की मानें तो 5 माह पहले ही अतुल की शादी प्रिया कुमारी से हुई थी। इस शादी से दोनों काफी खुश थे और आराम से अपनी जिन्दगी जी रहे थे। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। कुछ माह में ही प्रिया का सुहाग उजड़ गया। वहीं प्रिया बार-बार से लिपटकर उसके उठाने में लग जा रही थी। गांव में मौजूद महिला बार-बार अतुल के शव से प्रिया का हटाकर दूसरी तरह ले जा रहे थे लेकिन प्रिया रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।

वहीं परिजन के अन्य सदस्य की चित्कार से भी पूरा गांव गमगीन हो चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि अतुल बहुत ही अच्छा स्वाभाव का युवक था, उसके अचानक मौत होने से गांव के अन्य सदस्य भी काफी गमगीन नजर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर में लव मैरिज, मार्च में प्रेमिका ने किया सुसाइड; प्रेमी परिवार समेत फरार
ये भी पढ़ें:दूसरी जाति की लड़की से शादी पर मिली थी धमकी, अब पति की डेड बॉडी मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।