लव मैरिज करने वाली महिला सिपाही ने क्यों की आत्म्हत्या, मौत से एक दिन पहले पति था साथ
- यह भी जानकारी सामने आई है कि ज्योति की मौत से एक दिन पहले तक उनके पति उनके साथ मौजूद थे। अब अचानक ज्योति की मौत से सभी हैरान रह गए हैं। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
Tue, 25 Feb 2025 09:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया

बिहार में एक महिला सिपाही ने अचानक आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला सिपाही का नाम ज्योति कुमारी बताया जा रहा है। सिपाही ज्योति कुमारी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? अभी इसके बारे में कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, गया के शेरघाटी में अग्निशमन विभाग की महिला सिपाही ज्योति कुमारी ने आत्महत्या की है।
6 साल पहले ज्योति कुमारी ने लव मैरिज किया था। ज्योति कुमारी अपने घर में अकेले ही रह रही थी। यह भी जानकारी सामने आई है कि ज्योति की मौत से एक दिन पहले तक उनके पति उनके साथ मौजूद थे। अब अचानक ज्योति की मौत से सभी हैरान रह गए हैं। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन