Hurt by wife infidelity husband committed suicide Supaul Bihar love marriage उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी, लव मैरिज किया था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी, लव मैरिज किया था

  • मृत युवक की पहचान महेशुआ पंचायत के पकड़ी वार्ड 17 निवासी विशुन यादव का पुत्र कुमुद यादव (22) के रूप में की गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें पत्नी के किसी और लड़के से प्रेम संबंध की बात बताई गई है।

Thu, 6 March 2025 10:31 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
उसके साथ हमेशा खुश रहना; बीवी की बेफाई से आहत पति ने लगाई फांसी, लव मैरिज किया था

बिहार के सुपौल में एक युवक ने पत्नी की वेफाई से आहत होकर सुसाइड कर लिया। नगर परिषद क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड 18 की घटना है। युवक ने गले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान महेशुआ पंचायत के पकड़ी वार्ड 17 निवासी विशुन यादव का पुत्र कुमुद यादव (22) के रूप में की गई। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें पत्नी के किसी और लड़के से प्रेम संबंध की बात बताई गई है।

कुमुद नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 18 में दो साल से किराए के मकान में अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ रहता था। बुधवार की दोपहर कुमुद को अपनी पत्नी चंदा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। चंदा के शोर करने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या के कारण को बताया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि कुमुद की पत्नी चन्दा यादव मधेपुरा जिले के महेशुआ पंचायत के रानीपट्टी निवासी अरुण यादव की पुत्री है। कुमुद ने चंदा से साल 2019 में प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि इससे पहले चंदा यादव दो शादी पूर्व में ही कर चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने प्रेमी के दरवाजे पर खाया जहर, हथेली पर लिखा-जीना चाहते थे हम, मेरी..

परिजनों ने बताया कि युवक आधार का कार्य पिपरा में करता था। युवक को कोई संतान नहीं है। मृतक की मां का निधन बचपन में ही हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

युवक के जेब से बरामद हुआ सुसाइड नोट

पत्नी के सामने आत्महत्या करने वाले कुमोद अपनी पत्नी चंदा कुमारी से जुड़े कई किस्से सुसाइड नोट में बयां की है। इसमें कुमोद ने लिखा है कि चंदा मैं आपसे बहुत प्यार किया था। आज भी कर रहा हूं आगे भी करेंगे लेकिन आपको किसी लड़का ने अपने बहकावे में लाकर आपको कुछ खिलाकर मन को मोह लिया है जिसके कारण आप उसके बिना एक पल नहीं रह पा रही हैं। आप उसके साथ जाओ मुझे कोई दिक्कत नहीं, आप उसके साथ हमेशा खुश रहना, मुझे कोई परेशानी नहीं लेकिन चंदा मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। जिसे मैं कभी भूला नहीं पा रहा हूं, जिसके कारण आज खुदकुशी कर रहा हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि आप जहां कहीं भी किसी भी लड़का के साथ रहोगे आप हमेशा खुश रहना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका से बात करते-करते अपनी कनपटी पर क्यों मार ली गोली, पटना में भयानक कांड

युवक की पत्नी से की हुई पूछताछ

सब इंस्पेक्टर निधि गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि बरामद सुसाइट नोट को लेकर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।