man who love marriage with other caste girl found dead in bihar patna दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज पर मिली थी धमकी, अब पति की डेड बॉडी मिली; प्रेमिका के घर वालों पर संगीन इल्जाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज पर मिली थी धमकी, अब पति की डेड बॉडी मिली; प्रेमिका के घर वालों पर संगीन इल्जाम

  • बिपिन ने पिपलावा थाना क्षेत्र के एक गांव की दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज लड़की के परिवार वालों ने उसे धमकी भी दी थी। जिसके बाद युवक ने गांव जाना छोड़ दिया था।

Sun, 2 Feb 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज पर मिली थी धमकी, अब पति की डेड बॉडी मिली; प्रेमिका के घर वालों पर संगीन इल्जाम

राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र से लापता युवक की शनिवार की दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। नौबतपुर के पिपलावा थाना क्षेत्र के बकुआं गांव के पास नदी किनारे उसका शव बरामद हुआ। उसकी पहचान बिपिन कुमार उर्फ टीपन मिस्री के रूप में हुई है। वह बढ़ई मिस्त्री का काम करता था। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने घर बुलाकर प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं।

फुलवारीशरीफ डीएसपी-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस सभी कोणों से मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है। मूल रूप से पिपलावा थाना क्षेत्र निवासी बिपिन कुमार बीते छह माह से बेउर के हरनीचक में रह रहा था। वह घर से 30 जनवरी को काम पर निकला था। दोपहर में उसकी परिवार वाले से बात हुई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में डंडे से पीट-पीट कर हत्या, युवक ने बड़े भाई को क्यों मार डाला

कोई अता-पता नहीं चलने पर इस संबंध में बेऊर थाना में 31 जनवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। बिपिन ने पिपलावा थाना क्षेत्र के एक गांव की दूसरी जाति की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज लड़की के परिवार वालों ने उसे धमकी भी दी थी। जिसके बाद युवक ने गांव जाना छोड़ दिया था। बढ़ई मिस्त्री के परिवार वाले ने बताया की 30 जनवरी की दोपहर फोन करने पर करने पर उसने पिपलावा गांव में होने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें बिपिन की हत्या की खबर मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल, भूटान से आ रहे फर्जी कॉल की पहचान अब आसान, बिहार में इन दो जगहों पर गेटवे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ठंड की विदाई, जनवरी का महीना सबसे गर्म; फरवरी में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।