Encounter at Marine Drive Patna Police bullet hit notorious Amit foils major crime plot Bihar एनकाउंटर एट मरीन ड्राइव; पटना पुलिस ने कुख्यात अमित को ठोका, अपराध की बड़ी साजिश नाकाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एनकाउंटर एट मरीन ड्राइव; पटना पुलिस ने कुख्यात अमित को ठोका, अपराध की बड़ी साजिश नाकाम

Patna Crime News: कुख्यात अपराधी अमित कुमार द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी।

Sun, 1 March 2026 11:05 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना एनकाउंटर, पटना में एनकाउंटर, पटना में कुख्यात का एनकाउंटर
share
एनकाउंटर एट मरीन ड्राइव; पटना पुलिस ने कुख्यात अमित को ठोका, अपराध की बड़ी साजिश नाकाम

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह-सुबह बंदूकें गरजीं। मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने वैशाली के कुख्यात अमित कुमार को ठोक दिया। पैर में गोली लगने से अमित घायल हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई करके पुलिस ने एक आपराधिक वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया है।

अमित पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का गुर्गा है। उसके इशारे पर कोर्ट पेशी के दौरान रौशन उर्फ तात्या की हत्या की साजिश रची गई थी। सूचना मिली थी कि पेशी के बहाने पीएमसीएच आने के दौरान मरीन ड्राइव इलाके में वारदात को अंजाम देने की योजना थी। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि पीरबहोर थानांतर्गत स्थित मरीन ड्राइव पर एक कुख्यात अपराधी अमित कुमार द्वारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना पुलिस को मिली। इससे वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त स्थल पर सघन छापेमारी की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर को चाकू से गोद डाला, पटना में सनसनीखेज खूनी कांड

कार्रवाई के दौरान अपराधी अमित कुमार द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सतर्कतता के साथ आत्मरक्षा में नियंत्रित कार्रवाई की गई। इसमें एक गोली अपराधी के पैर में लगी। तत्पश्चात उसे सुरक्षित हिरासत में लेकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां वह वर्तमान में इलाजरत है। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सासाराम में पति-पत्नी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला; लव अफेयर में हत्या की आशंका

सिटी एसपी गरिमा ने बताया कि अपराधी पूर्व में सिविल कोर्ट पटना परिसर में अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से प्रवेश किया था। उस मामले में उसके एक सहयोगी को हथियार सहित पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अमित कुमार उक्त मामले में वांछित अभियुक्त था। गिरफ्तार अपराधी का गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर जेल में कैदी की मौत पर बवाल; पत्नी बोलीं- 2 दिन पहले ठीक थे, हत्या का आरोप

सिटी एसपी ने बताया कि अमित के मरीन ड्राइव के पास होने की सूचना की सत्यापन के लिए पुलिस पहुंची तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी नियंत्रित फायरिंग की गई। अमित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज करवाया जा रहा है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अपराध को लेकर पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। होली को देखते हुए शहर और ग्रामीण इलाकों में बलों को सतर्क कर दिया गया है। होली के नाम पर हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहार में शराब के उपयोग को लेकर भी पुलिस ऐक्शन मोड में है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।