eleven suspected intruders enter in bihar through india nepal border intelligence bureau report sop issued to dm sp नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं 11 संदिग्ध, आईबी की रिपोर्ट से उड़ी पुलिस की नींद; DM-SP को एसओपी जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं 11 संदिग्ध, आईबी की रिपोर्ट से उड़ी पुलिस की नींद; DM-SP को एसओपी जारी

स्पेशल ब्रांच ने कहा कि जिलों के एनएच स्थित सभी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर ली जाए। रेल में यात्रियों की जांच की जाए। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम, कैंटीन पर लगे कैमरे की जांच की जाए।

Sun, 26 April 2026 08:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं 11 संदिग्ध, आईबी की रिपोर्ट से उड़ी पुलिस की नींद; DM-SP को एसओपी जारी

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के रास्ते से 11 संदिग्ध घुसपैठिये बिहार में घुसे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की इस रिपोर्ट ने बिहार में पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। नेपाल बॉर्डर पर भंसार प्रकरण के बाद पड़ोसी देश से हुए कड़वे रिश्ते के बीच घुसपैठ की सूचना को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। स्पेशल ब्रांच ने सभी डीएम, एसएसपी और एसपी (रेल सहित) को संदिग्ध घुसपैठियों की जांच-पड़ताल के लिए एसओपी जारी किया है। इससे पहले बंगाल चुनाव को लेकर भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की योजना और बड़ी घटना को अंजाम देने संबंधित खुफिया रिपोर्ट्स पर तमाम जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया था।

स्पेशल ब्रांच ने बिहार में घुसे संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान के लिए तमाम जिलों में आए विदेशी नागरिकों के आवासन की जानकारी जुटाने को कहा है। एसओपी में कहा गया कि थानों में होटल, लॉज, अन्य ठहराव स्थलों, छात्रावासों, मुसाफिरखानों की सघन जांच की जाए तथा मुसाफिरों एवं किरायेदारों का सत्यापन कराया जाय। भारत-नेपाल सीमा एक खुली सीमा है, यहां सतत निगरानी आवश्यक है।स्पेशल ब्रांच ने कहा कि जिलों के एनएच स्थित सभी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर ली जाए। रेल में यात्रियों की जांच की जाए। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम, कैंटीन पर लगे कैमरे की जांच की जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी
ये भी पढ़ें:मुझसे शादी करो.., बिहार में सरेराह छात्रा से छेड़खानी; एसिड अटैक की मिली धमकी

एटीएस समेत सभी आईजी-डीआईजी को भी दिया गया पत्र

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया कि जिला के संवेदनशील एवं असुरक्षित क्षेत्र में शामिल महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल, बस अड्डा, टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड, अस्पताल, हवाई अड्डा, पार्क एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में निगरानी आवश्यक है। इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच-पड़ताल कर ली जाय। मामले की गंभीरता देखकर विशेष शाखा ने पुलिस महानिदेशक के अलावा एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक, सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक को भी अपने-अपने स्तर से सुरक्षा पुख्ता करने का अनुरोध किया है।

इधर एसएसबी पटना के आईजी नीतीश कुमार उज्ज्वल ने कहा कि ऐसे किसी पत्र के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन नेपाल के मौजूदा हालात पर पैनी नजर है और एहतियात के तौर पर बॉर्डर इलाके में तमाम सुरक्षा पैमानों के आधार पर एक-एक चीज की निगरानी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 लाख लो और बेटी दो.., मां के इनकार करने पर फायरिंग; भाई के सीने की हड्डी तोड़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।