election commission took action on Seventeen political party before bihar chunav बिहार चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे यह 17 राजनीतिक दल, निर्वाचन आयोग ने पार्टियों की सूची से हटाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे यह 17 राजनीतिक दल, निर्वाचन आयोग ने पार्टियों की सूची से हटाया

ये राजनीतिक दल 2019 से अब तक पिछले छह वर्षों में एक भी चुनाव लड़ने के आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे। इसके अलावा, इन पार्टियों के कार्यालय भी उनके पंजीकृत दस्तावेजों में उल्लेखित पते पर मौजूद नहीं हैं। इस वजह से चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है।

Sun, 10 Aug 2025 06:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगे यह 17 राजनीतिक दल, निर्वाचन आयोग ने पार्टियों की सूची से हटाया

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के 17 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल (आरयूपीपी) को राजनीतिक दलों की सूची से हटा दिया है। चुनाव आयोग से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश भर के 334 ऐसे दलों को सूची से हटाया दिया गया है। अब, देशभर में कुल 2854 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 2520 राजनीतिक दल ही बचे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, ये पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अब जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 बी और धारा 29 सी तथा चुनाव चिह्न (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के प्रावधानों के तहत कोई भी लाभ प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि इस आदेश से अगर किसी भी दल को को परेशानी है तो वह 30 दिनों के भीतर आयोग में अपील कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 लोग मर गए, 10 लाख से अधिक प्रभावित; बिहार में 10 नदियों से 13 जिलों में बाढ़

पिछले छह वर्षों से चुनाव में शामिल नहीं होने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ये राजनीतिक दल 2019 से अब तक पिछले छह वर्षों में एक भी चुनाव लड़ने के आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे। इसके अलावा, इन पार्टियों के कार्यालय भी उनके पंजीकृत दस्तावेजों में उल्लेखित पते पर मौजूद नहीं हैं। इस वजह से चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। इसके पूर्व इन सभी दलों की बिहार सहित देश भर में पंजीकृत दस्तावेजों में उल्लेखित पते की जांच कराई गई थी।

बिहार के इन 17 दलों पर हुई कार्रवाई

सूची से हटाए गए बिहार के 17 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त दलों में भारतीय बैकवर्ड पार्टी, पटना, भारतीय सुराज दल, पटना, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक) पटना, भारतीय जनतंत्र सनातन दल बक्सर, बिहार जनता पार्टी सारण, देसी किसान पार्टी गया, गांधी प्रकाश पार्टी कैमूर, हमदर्दी जन संरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जन सेवक) बक्सर, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी पटना, क्रांतिकारी विकास दल पटना, लोक आवाज दल पटना, लोकतांत्रिक समता दल पटना, नेशनल जनता पार्टी (इंडियन) वैशाली, राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पटना, राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी पटना, सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी पटना तथा व्यवसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा जमुई बिहार शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाता था, धराया विधायक का करीबी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सुपौल समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।