rjd mla ritlal yadav close aide sunil arrested by patna police and stf रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी

पुलिस का दावा है कि सुनील विधायक का करीबी है। वह विधायक के रंगदारी से आये रुपये को ब्याज पर लगाता है। 10 अप्रैल को एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में भी उसका हाथ था। इस बाबत खगौल थाने में बिल्डर की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

Sun, 10 Aug 2025 06:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
रीतलाल यादव के रंगदारी से आए पैसों को ब्याज पर लगाने का धंधा, धराया राजद विधायक का करीबी

पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर विधायक रीतलाल यादव के करीबी सुनील कुमार उर्फ सुनील महाजन को गिरफ्तार कर लिया। उसे रुपसपुर थानांतर्गत अभियंता नगर गोकुल पथ स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस को शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर आया हुआ है। फौरन एसटीएफ की टीम ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि सुनील विधायक का करीबी है। वह विधायक के रंगदारी से आये रुपये को ब्याज पर लगाता है। 10 अप्रैल को एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में भी उसका हाथ था। इस बाबत खगौल थाने में बिल्डर की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गई थी। केस होने के बाद उसने बिल्डर को धमकी भी दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसटीएफ सक्रिय हुई। आरोपित सुनील के ऊपर भी नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने शनिवार की शाम कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 लोग मर गए, 10 लाख से अधिक प्रभावित; बिहार में 10 नदियों से 13 जिलों में बाढ़
ये भी पढ़ें:बिहार के सुपौल समेत इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।