election commission team meeting with dm for bihar assembly elections बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग की टीम संग DM की बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग की टीम संग DM की बैठक

Bihar Assembly Elections: गुरुवार को पटना में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, सभी प्रमंडलों के आयुक्त एवं सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के साथ बैठक होगी।

Thu, 26 June 2025 06:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, चुनाव आयोग की टीम संग DM की बैठक

बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की नौ सदस्यीय टीम बुधवार की शाम को पटना पहुंची। टीम में शामिल अधिकारी अगले तीन दिनों तक अलग-अलग प्रमंडलीय मुख्यालयों में बैठक करेंगे।

गुरुवार को पटना में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, सभी प्रमंडलों के आयुक्त एवं सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के साथ बैठक होगी। शुक्रवार को राज्य को चार भागों में बांटकर सभी प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीएम की मौजूदगी में निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी संग प्रशिक्षण बैठक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अति पिछड़ा कथावाचक नहीं बन सकता, इटावा कांड पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

आठ राजनीतिक दलों को मिला चुनाव चिह्न

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने राज्य के आठ राजनीतिक दलों को नए सिरे से चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इसमें सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को गैस सिलेंडर, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को स्कूल बैग और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को नाविक और पाल सहित नाव चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।