Elder brother killed younger for illicit relationship love affair with sister in law in Patna Bihar भाभी से अफेयर का खूनी अंजाम; बड़े भाई ने छोटे का किया कत्ल, देवर संग भागी थी महिला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाभी से अफेयर का खूनी अंजाम; बड़े भाई ने छोटे का किया कत्ल, देवर संग भागी थी महिला

कुंवारे शैलेश का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह पूर्व उसने भाभी को लेकर कहीं भाग गया था। पड़ोस में हो रही शादी में भाग लेने के लिए वह गुरुवार को दिल्ली से गांव आया था।

Fri, 17 April 2026 12:00 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
भाभी से अफेयर का खूनी अंजाम; बड़े भाई ने छोटे का किया कत्ल, देवर संग भागी थी महिला

बिहार की राजधानी पटना में भाभी के प्यार में एक युवक का कत्ल हो गया। खुसरूपुर में भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर में गुरुवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में छुरे से वार कर जख्मी कर दिया। हमले में पीड़ित की आंत बाहर निकल गई। घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतक की पहचान लोदीपुर दनियालपुर निवासी सजिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (19 वर्ष) के रूप में हुई है। आनन फानन में परिजन ने उसे पीएमसीएच ले गए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शैलेश की हत्या का आरोप बड़े भाई शत्रुध्न रविदास पर लगाया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर,भाभी, भतीजी की मौत से कोहराम; रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में जाते समय हादसा

बताया जाता है कि कुंवारे शैलेश का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो माह पूर्व उसने भाभी को लेकर कहीं भाग गया था। फिलहाल वह दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। पड़ोस में हो रही शादी में भाग लेने के लिए वह गुरुवार को दिल्ली से गांव आया था। गुरुवार की रात बड़े भाई शत्रुध्न से शैलेश की इन्हीं बातों को लेकर झगड़ा हो गया। नशे में धुत बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में छुरे से कई घाव कर दिया और उसके गिरते ही फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा पर फिदा थी साली, प्रेमी को सुपरी दे हत्या करवा दिया; सनसनीखेज खुलासा

खुशरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की और बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला किया था। प्राथमिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। युवक की भाभी से भी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस गांव के लोगों से जानकारी ले रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल कैद, 50 हजार जुर्माना; पीड़िता को मिलेंगे 3 लाख
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।