rain in patna and thunder alert for kaimur gaya and nawada bihar weather report आज पटना में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ठनका और तेज हवा का अनुमान; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आज पटना में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ठनका और तेज हवा का अनुमान; मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में बुधवार को ठनका और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

Wed, 4 June 2025 05:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
आज पटना में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में ठनका और तेज हवा का अनुमान; मौसम का हाल

Bihar Weather Today: राजधानी पटना में बुधवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है।वहीं मंगलवार को सुबह से ही पटना में बादल छाये रहे। इसी कारण अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक तौर राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, बिहार में बुधवार को ठनका और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फ्लिपकार्ट कंपनी के दो कर्मचारियों के घर ED की रेड, संदिग्ध सामान मिले
ये भी पढ़ें:बिहार में उधार के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से गोद-गोद कर हत्या

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार के साथ ही उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भाग के जिलों और कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा में ठनका व तेज हवा चलेगी। मंगलवार को ज्यादातर शहरों में बादल छाये रहे। इससे अधिकतम पारा में गिरावट और न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।