dubai linked betting racket busted in patna nine fraudsters arrested in multi crore scam पटना के फ्लैट में चल रहा था दुबई का सट्टा रैकेट, करोड़ों की ठगी करने वाले 9 ठगों को बिहार पुलिस ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के फ्लैट में चल रहा था दुबई का सट्टा रैकेट, करोड़ों की ठगी करने वाले 9 ठगों को बिहार पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: भोजपुर साइबर पुलिस ने दानापुर में छापेमारी कर दुबई से संचालित लोटस बुक गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले 9 अपराधियों को 46 मोबाइल और 7 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया है।

Sun, 31 May 2026 07:54 AMJayendra Pandey हिन्दुस्तान, हिंदुस्तान संवाददाता, भोजपुर
share
पटना के फ्लैट में चल रहा था दुबई का सट्टा रैकेट, करोड़ों की ठगी करने वाले 9 ठगों को बिहार पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार में साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी महा-अभियान में भोजपुर पुलिस को एक बहुत बड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कामयाबी हाथ लगी है। भोजपुर की साइबर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुबई से संचालित होने वाले एक अवैध ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए देश भर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 9 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। इन सभी अपराधियों को पटना जिले के दानापुर अंतर्गत आरके पुरम स्थित किराए के एक फ्लैट से ऑन-द-स्पॉट सट्टेबाजी और ठगी का पैनल चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

महादेव ऐप का दूसरा वर्जन है 'लोटस बुक'

भोजपुर एसपी राज के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई साइबर डीएसपी स्नेह सेतु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में साइबर डीएसपी स्नेह सेतु ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधी भोजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। ये सभी आरोपी दानापुर के आरके पुरम में एक फ्लैट किराए पर लेकर 'लोटस बुक' गेमिंग ऐप के पैनल के लिए काम करते थे। यह रैकेट पिछले करीब छह-सात महीने से सक्रिय था। अधिकारियों के मुताबिक, यह लोटस बुक ऐप दरअसल देश के चर्चित 'महादेव सट्टा एवं गेमिंग ऐप' का ही दूसरा नया वर्जन है। इस गिरोह के तार सीधे दुबई से जुड़े हुए थे और दुबई में बैठे सिंडिकेट के आका टेलीग्राम और व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए इन्हें लगातार दिशा-निर्देश दे रहे थे।

गैजेट्स का बड़ा जखीरा बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान इस ठिकाने से तकनीकी गैजेट्स का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 46 स्मार्टफोन, 7 आधुनिक लैपटॉप, 32 चालू सिम कार्ड, 52 क्रेडिट व डेबिट कार्ड और एक पेटीएम स्कैनर बरामद किया गया है। गिरोह के वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान पुलिस ने जिले के एक ग्रामीण बैंक में चल रहे इनके तीन सक्रिय बैंक खातों को चिन्हित किया है, जिनमें बड़े पैमाने पर पैसों का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। साइबर सेल इन खातों को फ्रीज कराकर आगे की जांच में जुटी है।

पटना में भी शेयर बाजार के नाम पर 1.20 करोड़ की भारी ठगी

पटना के दो अलग-अलग इलाकों से भी साइबर फ्रॉड की एक और बड़ी वारदात सामने आई है। साइबर बदमाशों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच और आसान लोन दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से कुल 1.20 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसमें चित्रकूट नगर के रहने वाले एक युवक से 52.99 लाख रुपये और बुद्धा कॉलोनी के दुजरा चक के रहने वाले युवक से 64 लाख रुपये उड़ाए गए हैं। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज बादलों का डेरा, 11 शहरों में आंधी-पानी की चेतावनी; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बंगाल से भाग बिहार में घुसने की फिराक में बांग्लादेशी, नेपाल में भी पनाह नहीं
ये भी पढ़ें:बिहार में दबंगई की सारी हदें पार, वृद्ध की गला रेतकर बेरहमी से हत्या; लगाई आग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।