Bihar Weather report imd issued alert for storm and rain in 11 districts siwan saran champaran cloudy sky Bihar Weather: बिहार में कहां आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल भी छाएंगे; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में कहां आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल भी छाएंगे; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो गुजर रहे नौतपा के आखिरी तीन दिन में दिन संग रात के तापमान में उछाल आएगा। जून के पहले सप्ताह में सूरज की तपिश बढ़ेगी और चार जून तक तो दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

Sun, 31 May 2026 06:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में कहां आंधी-बारिश की चेतावनी, बादल भी छाएंगे; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने लोगों को छका रखा है। कहीं आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को खूब सता रही है। आंधी-बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। इस बीच आज यानी रविवार के लिए आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि पटना सहित बिहार के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के 11 शहरों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालंगज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में मेघगर्जन की भी संभावना है।

शनिवार को पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में शनिवार को वृद्धि दर्ज की गई। दो जून से चार जून के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि से गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। पटना के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की वृद्धि के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस एवं 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर भभुआ में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अनेक भागों में वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल से भाग बिहार में घुसने की फिराक में बांग्लादेशी, नेपाल में भी पनाह नहीं

आगे भी बारिश का दौर

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 01 जून को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा इस दिन दक्षिण पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अन्य हिस्सों में में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद 02, 03 और 04 जून को राज्य में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है और ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रह सकता है।

नौतपा के आखिरी 3 दिन खूब तपेगे

भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो गुजर रहे नौतपा के आखिरी तीन दिन में दिन संग रात के तापमान में उछाल आएगा। जून के पहले सप्ताह में सूरज की तपिश बढ़ेगी और चार जून तक तो दिन का पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मिनट में विक्रशिला सेतु का जायजा, भागलपुर को कई सौगात भी; सम्राट चौधरी का दौरा
ये भी पढ़ें:पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन की महिला बोगी में लटकी मिली युवक की लाश, सनसनी

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि नौतपा के आखिरी तीन दिन (रविवार से दो जून के बीच) तपेंगे। रविवार से लेकर दो जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्वी हवाओं के प्रवाह के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी के आने का क्रम बदस्तूर जारी रहेगा। जिससे अगले तीन दिन में दिन का पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इस दौरान लोगों को गर्मी व उमस बेहद परेशान करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।