Drunk husband killed father arrested on daughter complaint pistol cartridges recovered in sasaram bihar शराबी पति ने बीवी को दिया जहर, बेटी की शिकायत पर बाप गिरफ्तार; कट्टा, कारतूस बरामद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराबी पति ने बीवी को दिया जहर, बेटी की शिकायत पर बाप गिरफ्तार; कट्टा, कारतूस बरामद

मृतका की पुत्री रिया सिंह के आवेदन पर पिता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपने दिए आवेदन में वादी ने अपने पिता पर अपनी मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

Fri, 4 July 2025 07:07 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सासाराम
share
शराबी पति ने बीवी को दिया जहर, बेटी की शिकायत पर बाप गिरफ्तार; कट्टा, कारतूस बरामद

बिहार के सासाराम के नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव में एक अधेड़ महिला की उसके ही पति द्वारा जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार को लगभग नौ बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना की वजह पति-पत्नी विवाद बताया जाता है। मृतका बलियां गांव निवासी बिनोद राय की लगभग 45 वर्षीय पत्नी किरण देवी है। बेटी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय स्तर से घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। वहीं आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के घर से एक देशी कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से इनकार पर लड़की को मारी गोली, फिर खुद को, दोनों की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका की पुत्री रिया सिंह के आवेदन पर पिता के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपने दिए आवेदन में वादी ने अपने पिता पर अपनी मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

बेटी ने बताया है कि काफी दिनों से दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। उसके पिता अक्सर शाम को शराब पीकर आते थे और उसकी माता से मारपीट करते थे। गुरुवार को शाम आरोपित ने सब्जी में तेल डालने को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर लिया और मारपीट की। शुक्रवार की सुबह जहर देकर पत्नी की हत्या कर डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गवाही देने आए प्रेमी युगल की कोर्ट कै में धुनाई, युवती ने मां-बाप पर किया केस
ये भी पढ़ें:ओवैसी को सीट नहीं देंगे लालू-तेजस्वी! RJD ने कहा- BJP को हराना है तो नहीं लड़ें
ये भी पढ़ें:रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई;बिहार चुनाव में केजरीवाल की एंट्री पर भड़के पप्पू यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।