enraged by her love affair father kills daughter with an Iron Rod बाप ने जवान बेटी को मार डाला, लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, लव अफेयर से था नाराज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाप ने जवान बेटी को मार डाला, लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, लव अफेयर से था नाराज

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी मोनिका की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mon, 6 April 2026 10:44 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
बाप ने जवान बेटी को मार डाला, लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, लव अफेयर से था नाराज

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है, जिससे पिता काफी समय से नाराज चल रहा था। मृतका की पहचान जनार्दन कमकर की पुत्री मोनिका कुमारी के रूप में हुई है।

घर में विवाद के बाद खोया आपा

मिली जानकारी के अनुसार, जनार्दन कमकर को अपनी बेटी मोनिका के प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली थी। इसे लेकर पिता और पुत्री के बीच पिछले कुछ दिनों से घर में अनबन चल रही थी। रविवार की देर शाम भी इसी बात को लेकर घर में जोरदार विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और घर में रखी लोहे की एक भारी रॉड उठाकर बेटी के सिर पर दे मारी।

युवती ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

सिर पर लोहे की रॉड से हुआ हमला इतना जोरदार था कि मोनिका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घर के भीतर हुई इस चीख-पुकार को सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते, तब तक मोनिका की जान जा चुकी थी। बेटी की लाश के पास खड़ा पिता सदमे और गुस्से में वहीं मौजूद था।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जैसे ही गांव में इस हत्याकांड की खबर फैली, पूरे इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कटेया थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता जनार्दन कमकर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। कटेया थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “यह मामला पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पिता ने आवेश में आकर अपनी बेटी पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुलपति के घर पर बमबाजी, हत्या की धमकी; बिहार में थाने के सामने तांडव
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह ATS-NIA की रेड, मोहम्मद परवेज से मिले हथियारों के बाद दबिश
ये भी पढ़ें:अब मेडिकल कॉलेजों में CCTV से होगी निगरानी, गायब डॉक्टरों की PG मान्यता जाएगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।