dont ignore gas and acidity fatty liver a silent killer can be life threatening गैस और एसिडिटी को न समझें मामूली, साइलेंट किलर 'फैटी लिवर' ले सकता है आपकी जान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गैस और एसिडिटी को न समझें मामूली, साइलेंट किलर 'फैटी लिवर' ले सकता है आपकी जान

डॉ. संजीव कुमार झा के अनुसार, फैटी लिवर एक साइलेंट बीमारी है जो बिना लक्षण के लिवर कैंसर का कारण बन सकती है। पुरुषों में 90cm और महिलाओं में 80cm से अधिक पेट का घेरा इसका बड़ा संकेत है। शराब, जंक फूड और रेड मीट से परहेज और नियमित व्यायाम ही इससे बचने का एकमात्र तरीका है।

Mon, 20 April 2026 09:56 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गैस और एसिडिटी को न समझें मामूली, साइलेंट किलर 'फैटी लिवर' ले सकता है आपकी जान

Health News: अगर आप पेट में गैस, भारीपन या हल्के दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह 'फैटी लिवर' के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आईजीआईएमएस (IGIMS) के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा के मुताबिक, फैटी लिवर एक 'साइलेंट' यानी बिना लक्षणों वाली बीमारी है, जो धीरे-धीरे लिवर को सड़ा देती है। अगर समय रहते इसका इलाज और जीवनशैली में बदलाव नहीं किया गया, तो यह लिवर सिरोसिस और कैंसर जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

पेट का घेरा बता देगा बीमारी

डॉक्टर के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का शरीर पतला है लेकिन उसका पेट बाहर निकला हुआ है, तो उसे फैटी लिवर होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। उन्होंने इसकी पहचान के लिए एक सटीक पैमाना बताया है, जिसके तहत यदि पुरुषों में पेट का घेरा 90 सेंटीमीटर से अधिक और महिलाओं में 80 सेंटीमीटर से अधिक है, तो लिवर में वसा फैट जमा होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। एक्स्पर्ट्स मानते हैं कि वजन और लंबाई के अनुपात में शरीर के मध्य भाग में बढ़ा हुआ यह फैट लिवर के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में 20 लाख की लूट, 66 सेकेंड के लाइव वीडियो में दिखा खौफ का मंजर

डॉ. संजीव ने बताया कि लिवर में जब फैट की मात्रा बढ़ती है, तो सूजन आने लगती है और एसजीपीटी (SGPT) लेवल बढ़ जाता है। इसके बाद लिवर में फाइब्रोसिस यानी घाव बनने शुरू होते हैं। डॉ. झा चेतावनी देते हैं कि अगर इस स्टेज पर भी इलाज न हुआ, तो लिवर पूरी तरह खराब हो जाता है, जिसे लिवर कैंसर या लिवर फेलियर कहा जाता है। पेट में पानी भरना और मुँह से खून आना इसके गंभीर लक्षण हैं।

क्या करें और किनसे बचें?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञों ने खान-पान और जीवनशैली में सुधार की सख्त सलाह दी है। इसके तहत जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, अधिक चीनी और रेड मीट जैसे भारी भोजन से पूरी तरह परहेज करना अनिवार्य है, क्योंकि शराब के साथ-साथ ये चीजें फैटी लिवर का सबसे प्रमुख कारण बनती हैं। साथ ही, शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए रोजाना नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को बार-बार गैस बनने या पेट फूलने जैसी समस्या महसूस हो रही हो, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और आवश्यकतानुसार अल्ट्रासाउंड या लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) करवाकर स्थिति स्पष्ट कर लेनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के हर जिले में बनेगा 'मॉडल सोलर विलेज', बिजली बिल के झंझट से मिलेगी आजादी
ये भी पढ़ें:बिहार के ये 6 NH प्रोजेक्ट्स लटके, केंद्र से मंजूरी नहीं ; फंसे 51 हजार करोड़
ये भी पढ़ें:वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशाना
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।