5 goon looted 20 lakh gold silver in 10 minutes in patna Bihar 66 second live video 10 मिनट में 20 लाख की लूट, 66 सेकेंड के खौफनाक लाइव वीडियो में दिखा दिल दहलाने वाला मंजर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

10 मिनट में 20 लाख की लूट, 66 सेकेंड के खौफनाक लाइव वीडियो में दिखा दिल दहलाने वाला मंजर

पांच बदमाश आए और हथियार के बल पर करीब 20 लाखके आभूषण लूटकर फरार हो गये। दो बदमाशों के पास हथियार था। उसमें से एक मुख्य दरवाजे के पास खड़ा हो गया जबकि दूसरा दुकानदार से सोना चांदी के जेवर मांगने लगा।

Mon, 20 April 2026 09:13 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान टीम
share
10 मिनट में 20 लाख की लूट, 66 सेकेंड के खौफनाक लाइव वीडियो में दिखा दिल दहलाने वाला मंजर

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र की धन कॉलोनी चौराहे के पास ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने दिनदहाड़े कोहराम मचा दिया। पांच बदमाश आए और हथियार के बल पर करीब 20 लाखके आभूषण लूटकर फरार हो गये। घटना रविवार की दोपहर 12.50 बजे की है। दो बाइक से आए पांच बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुसे। पहले दुकानदार धनंजय कुमार के कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर सोना-चांदी के आभूषण देने को कहा। धनंजय कुमार ने विरोध किया तो पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। अपराधियों की करतूत दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अपराधी करीब 10 मिनट दुकान में तांडव मचाते रहे और 20 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। रामकृष्णानगर की धन कॉलोनी चौराहे के पास श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स है। रविवार दोपहर करीब एक बजे पांच अपराधी हथियार के साथ दुकान में घुस गए। दो बदमाश के पास हथियार था। उसमें से एक मुख्य दरवाजे के पास खड़ा हो गया जबकि दूसरा दुकानदार से सोना चांदी के जेवर मांगने लगा। तीन दुकान में रखे जेवरात लूटने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में चिराग का गाना बजा तो तेजस्वी के समर्थक भड़के, शादी में चले ईंट-पत्थर

घटना के समय तीन ग्राहक भी दुकान में बैठे थे लेकिन बदमाशों ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे शोर मचाएंगे तो गोली मार देंगे। डर से ग्राहक और दुकानदार कुछ नहीं बोले। एक बदमाश ने दुकानदार के पेट में पिस्टल सटा दिया और दुकान में रखे सोने चांदी की मांग करने लगा। दुकानदार ने कुछ देर की तो धमकाने लगे और बट से उनके सिर पर वार कर दिया। इसी बीच दुकान के काउंटर पर बैठा दुकानदार अपराधियों को धक्का देते हुए निकलकर भाग गया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया और अपराधी असहज होकर भागने लगे। इससे पहले दुकान की कुर्सी से तौलिया खींचकर जेवर और चांदी भरकर सभी फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नालंदा में ‘आंखफोड़वा कांड, 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें खत्म कर दी

अपराधियों ने पहन रखा था हेलमेट

धनंजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट लगा रखा था। यह सीसीटीवी में दिख रहा है। हथियार का भय दिखाकर अपराधी दुकान में रखे 100 ग्राम सोने के जेवरात और चार किलो चांदी के गहने लूटकर फरार हो गये। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक है। विरोध करने अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 24 घंटे में बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी में 4 डूबे, 2 के शव बरामद; अक्षय तृतिया पर पटना में दिखा मौत का तांडव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।