Nitish Kumar not discussed in PM Narendra Modi Bihar BJP meeting says Dilip Jaiswal पीएम मोदी की बैठक में नीतीश पर नहीं हुई चर्चा, दिलीप जायसवाल ने बताया क्या बात हुई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की बैठक में नीतीश पर नहीं हुई चर्चा, दिलीप जायसवाल ने बताया क्या बात हुई

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चर्चा से इनकार कर दिया।

Thu, 29 May 2025 11:37 PMपीटीआई पटना
share
पीएम मोदी की बैठक में नीतीश पर नहीं हुई चर्चा, दिलीप जायसवाल ने बताया क्या बात हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत गुरुवार को पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम बैठक की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी की मीटिंग में क्या बात हुई। उन्होंने इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर किसी भी तरह की चर्चा होने से इनकार कर दिया। जायसवाल ने कहा कि यह उन बैठकों की तरह नहीं थी, जहां इस तरह के मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने वीरचंद पटेल मार्ग स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक रोड शो किया। बीजेपी दफ्तर में देर शाम उन्होंने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा बिहार बीजेप के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी, प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्य के भाजपा नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बीजेपी दफ्तर में करीब एक घंटा बिताया, उसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पर एक निजी समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए। बाद में वहां से राजभवन में रात्रि विश्राम के लिए चले गए। शुक्रवार को पीएम की रोहतास जिले के बिक्रमगंज में रैली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने बैठक में प्रदेश नेताओं को दो चीजों पर फोकस करने का मंत्र दिया है। पहला, आगामी चुनाव से पहले जनता को सरकारी योजनाओं के फायदों से अवगत कराना है। दूसरा, यह सुनिश्चित करना कि समाज के सभी वर्गों को संगठन में जगह मिले।

जायसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का पहले यहां 45 मिनट तक ही रुकने का कार्यक्रम था। लेकिन यह बैठक उससे भी लंबी चली। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और कहा कि इससे दुनिया को भारत की वीरता का परिचय मिल गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ की सौगात देंगे, नीतीश भी रहेंगे साथ

हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष में पीएम मोदी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार को लेकर चर्चा की बात को नकार दिया। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग का एजेंडा पहले ही तय था। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन के तहत मुख्यमंत्री सह जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ने का फैसला कर चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।