PM Narendra Modi have dinner at Raj Bhavan Bihari dishes served in meal पीएम मोदी ने राजभवन में किया डिनर, भोजन में परोसे गए बिहारी व्यंजन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी ने राजभवन में किया डिनर, भोजन में परोसे गए बिहारी व्यंजन

बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में गुरुवार को रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने राजभवन में डिनर किया। डिनर में पीएम मोदी को लजीज बिहारी व्यंजन परोसे गए।

Fri, 30 May 2025 07:28 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पीएम मोदी ने राजभवन में किया डिनर, भोजन में परोसे गए बिहारी व्यंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत पटना स्थित राजभवन में गुरुवार को रात्रि विश्राम किया। पीएम पटना में रोड शो और बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक करने के बाद रात 9 बजकर 5 मिनट पर राजभवन पहुंचे। वहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने राजभवन में ही डिनर किया। डिनर में प्रधानमंत्री के लिए लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई। उन्हें बिहारी व्यंजन भी परोसे गए। भोजन का मेन्यू 2 दिन पहले ही तय कर लिया गया था। भोजन कम तेल मसाला वाला बनाया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी के डिनर में ताजी हरी सब्जी और सलाद की खास व्यवस्था रही। प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम को लेकर राजभवन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। राजभवन में आवश्यक कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। अन्य अधिकारियों और कर्मियों को दोपहर में एक बजे ही छुट्टी कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी

एयरपोर्ट पर राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम को स्वागत किया। भारतीय वायु सेना के प्लेन से उतरते ही मुख्यमंत्री ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। सीएम ने कहा कि बिहारवासियों की ओर से वे उनका स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी प्रत्युत्तर में उनका आभार जताया। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री से कुशलक्षेम पूछी। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश ने ट्वीट कर भी प्रधानमंत्री के बिहार आगमन पर उनका स्वागत किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।