Husband cut wife from spade and sleep police reached in morning रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह पुलिस आई तो…, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह पुलिस आई तो…

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह के समय तक महिला कराह रही थी। जानकारी मिलते ही हुलासगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त महिला को हुलासगंज सीएचसी मे भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच पति पवन कुमार जो सीएचसी मे छुपा हुआ था वो सामने आया।

Thu, 5 June 2025 09:42 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, जहानाबाद
share
रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह पुलिस आई तो…

बिहार में एक शख्स ने रात के अंधेरे में अपनी पत्नी को कुदाल से काट डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद वो रात भर चैन की नींद सोया। अहले सुबह जब पुलिस आई तब पति सामने आया और उसने जो किया वो हैरान करने वाला है। पूरा मामला जहानाबाद जिले का है। यहां हुलासगंज थाना क्षेत्र के सुकियावां मुशहरी गांव में बुधवार की रात एक सनकी पति द्वारा पत्नी की कुदाल से काट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा पति पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के संबंध मे बताया गया कि बुधवार की रात को खा पीकर परिवार के लोग छत पर सोने चले गए। किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। विवाद के क्रम में ही रात के करीब बारह बजे पति द्वारा पत्नी पर कुदाल से अंधाधुंध वार कर किया जाने लगा। उसने कुदाल से अपनी पत्नी पर लगातार प्रहार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। जब महिला बेसुध हो गई, तभी उसने छोड़ा। घटना के बाद पति भागकर हुलासगंज सीएचसी मे जाकर आराम से सो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारात निकलने से पहले दूल्हे ने क्यों कर ली खुदकुशी
ये भी पढ़ें:बिहार में 11 महीने की महादलित बच्ची से रेप, मामा ने किया कांड; हालत गंभीर

बताया गया है कि पवन कुमार हुलासगंज सीएचसी मे दैनिक मजदुरी पर माली का काम करता था। घटना के समय घर में पति पवन कुमार, पचीस बर्षीया पत्नी पिंकी देवी तथा चार वर्षीय पुत्र ही थे। अन्य परिजन रिश्तेदारी मे शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। सुबह पडोस के लोगों ने जब बगल के छत पर महिला को खून से लथपथ देखा तो अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तथा इसकी सूचना हुलासगंज पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह के समय तक महिला कराह रही थी। जानकारी मिलते ही हुलासगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त महिला को हुलासगंज सीएचसी मे भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच पति पवन कुमार जो सीएचसी मे छुपा हुआ था वो सामने आया और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस द्वारा उसे हिरासत मे ले लिया गया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को घूंघट में रखना इस्लामिक सोच, खान सर पर ठगी का आरोप लगा बोले BJP विधायक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।