बिहार में 11 महीने की महादलित बच्ची से रेप, नशे में धुत मामा ने किया कांड; पीड़िता की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि यह हैवान बच्ची को खेलाने के बहाने पास में स्थित मिडिल स्कूल की तरफ लेकर गया था। इसी दौरान बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। रेप की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ गई है। उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
Thu, 5 June 2025 08:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, गया जी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद अब गया जी में महज 11 महीने की एक महादलित बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई है। रेप किए जाने के बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। गया जी के आमस में 11 महीने की बच्ची से रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात रिश्ते में मामा लगने वाले नशेड़ी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
बताया जा रहा है कि यह हैवान बच्ची को खेलाने के बहाने पास में स्थित मिडिल स्कूल की तरफ लेकर गया था। इसी दौरान बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। रेप की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ गई है। उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।आमस पुलिस ने नशे में धुत बलात्कारी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन