In quarrel with wife father cut two sons 3 month Divyanshu died 3 year old Karthik serious muzaffarpur bihar पत्नी से झगड़े में पिता ने दो बेटों को काटा, 3 माह के दिव्यांशु की मौत; 3 साल का कार्तिक गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से झगड़े में पिता ने दो बेटों को काटा, 3 माह के दिव्यांशु की मौत; 3 साल का कार्तिक गंभीर

पत्नी से झगड़ा होने पर सनकी ने दो बेटों के गरदन और हाथ पर दबिया से वार कर दिया। घटना के वक्त बच्चे सोए हुए थे। आरोपी की पहचान जहां दिलीप कुमार पंडित पिता मुनिलाल पंडित के रूप में की गयी है।

Thu, 12 June 2025 01:35 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
पत्नी से झगड़े में पिता ने दो बेटों को काटा, 3 माह के दिव्यांशु की मौत; 3 साल का कार्तिक गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी पिता ने अपने दो बेटों को दबिया (धारदार हथियार) के काट दिया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई तो दूसरे की हालत गंभीर है। घटना कुढनी थाना इलाके के हरपुर बलड़ा गांव की है। मृतक दिव्यांशु मात्र तीन माह का था जबकि घायल कार्तिक तीन साल का है। वारदात को अंजाम देकर सनकी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना बुधवार देर रात की है।

बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा होने पर सनकी ने दो बेटों के गरदन और हाथ पर दबिया से वार कर दिया। घटना के वक्त बच्चे सोए हुए थे। आरोपी की पहचान जहां दिलीप कुमार पंडित पिता मुनिलाल पंडित के रूप में की गयी है। दिलीप की इस करतूत से पूरा गांव सन्न हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मां से पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई। लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो चुका था।

कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गांव वालों ने सूचना तो दे दी मगर वहां पहुंचने पर सटीक जानकारी ठीक से नहीं दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक बच्चे की मौत हो चुकी है और दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पिता दिलीप पंडित घटना के बाद देर रात फरार हो गया है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है परिजन बदहवास हैं। अभी तक कुछ बताया नहीं गया है। इस वजह से शिकायत दर्ज नहीं हो पाई है। मगर पुलिस ने अपने स्तर छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दिया है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।