Dilip Jaiswal alleged jan suraaj prashant kishor create fake social media accounts of bihar bjp प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर बीजेपी की छवि खराब करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर साइबर सेल में शिकायत भी की है।

Wed, 18 June 2025 11:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2025) होने हैं। इस बीच जनसुराज (Jan Suraaj) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। दरअसल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP State President Dilip Jaiswal) ने प्रशांत किशोर पर संगीन आरोप लगाया है। दिलीप जायसवाल ने अपने आरोपों को लेकर पुलिस के पास शिकायत भी दी है।

दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर बीजेपी की छवि खराब करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर साइबर सेल में शिकायत भी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू की माफी चाहते हैं राजद-कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता; आंबेडकर विवाद पर सम्राट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 साल की लड़की से गैंगरेप, अगले दिन हैवानों ने पीटा; बिहार में हैवानियत की हद

प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया है कि बिहार बीजेपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उनपर पीके के वीडियो डाले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ऐसे कुछ फर्जी अकाउंट की पहचान भी हुई है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि अगर प्रशांत किशोर नहीं माने तो वो इस मामले में केस भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘प्रशांत किशोर जब राजनीति में फेल हो गए। गांधी मैदान में उन्होंने कहा था कि हम दस लाख आदमी लाएंगे लेकिन 10 हजार लोग भी नहीं आए तो अब वो और उनके लोग सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का फर्जी अकाउंट बना रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर लालू यादव से मांगें जवाब, गवर्नर से मिलकर बोले BJP नेता

मोबाइल पर दिखाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट

इसके बाद दिलीप जायसवाल ने अपने मोबाइल फोन पर बीजेपी का एक अकाउंट दिखाते हुए कहा कि यह फर्जी अकाउंट है। इसपर प्रशांत किशोर का प्रचार चल रहा है। इस तरह सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर आप किस तरह की राजनीति करना चाहते हैं? किसने यह किया है? पता लगाइए। हमने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस तरह के फर्जी अकाउंट को तुरंत बंद किया जाए।

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि कोई भाजपा का अकाउंट बना ले, कोई जदयू का अकाउंट बना ले, कोई राष्ट्रीय जनता दल का अकाउंट बना ले, कोई कांग्रेस का अकाउंट बना ले और इस तरह धोखाधड़ी कर सोशल मीडिया का गलत उपयोग करे तो यह बहुत गलत बात है।

प्रशांत किशोर पर केस करेंगे - दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि बीजेपी बिहार का पेज है और इसपर प्रशांत किशोर का प्रचार। यह फेक है। बीजेपी बिहार का अकाउंट बनाने का हक सिर्फ बीजेपी बिहार को है। वो भी प्रदेश अध्यक्ष के अप्रूवल के बाद ही बीजेपी बिहार खुल सकता है। बीजेपी बिहार का पेज कोई भी नहीं खोल सकता है। इसलिए इसपर जांच होकर तुरंत कार्रवाई हो इसलिए हमने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है कि इस तरह से प्रशांत किशोर के समर्थक सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर रहे हैं। बीजेपी बिहार का कोई अकाउंट कैसे खोल सकता है? उनका अपना प्लेटफॉर्म फेल हो गया है तो वो इसलिए ऐसा काम कर रहे हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अभी हमने शिकायत की है लेकिन अगर वो इसके बाद भी नहीं मानते हैं तो हम उनपर केस भी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गवाही देने नहीं गए तो पुलिस अफसरों की सैलरी होगी बंद, बिहार में DGP का फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।