samrat chaudhary claims rjd congress dalit workers wants lalu prasad yadav apologies for br ambedkar insult लालू की माफी चाहते हैं राजद-कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता; आंबेडकर अपमान विवाद पर सम्राट का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू की माफी चाहते हैं राजद-कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता; आंबेडकर अपमान विवाद पर सम्राट का दावा

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि राजद और कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता चाहते हैं कि लालू प्रसाद यादव इस मुद्दे पर मांगी मांगें लेकिन उनका परिवार तैयार नहीं है।

Wed, 18 June 2025 10:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
लालू की माफी चाहते हैं राजद-कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता; आंबेडकर अपमान विवाद पर सम्राट का दावा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद द्वारा कथित तौर से संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के अपमान पर बीजेपी लगातार हमलावर है। अब बीजेपी नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मुद्दे पर बड़ा दावा किया है। बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि राजद और कांग्रेस के दलित कार्यकर्ता चाहते हैं कि लालू प्रसाद यादव इस मुद्दे पर मांगी मांगें लेकिन उनका परिवार तैयार नहीं है।

सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'बाबा साहब के अपमान को लेकर राजद और बिहार कांग्रेस में अंदरूनी हलचल चल रही है। चर्चा है कि इस मामले पर दोनों दलों के दलित कार्यकर्ताओं का मानना है कि बाबा साहब के अपमान की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर लालू प्रसाद या तेजस्वी यादव को सार्वजनिक खेद प्रकट करके माफ़ी मांग लेनी चाहिए। लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं हो रहा। लालू परिवार का कहना है कि कुछ भी हो जाS वो माफ़ी नहीं मांगेंगे।

खैर, जो भी हो ये राजद का आंतरिक मामला है। लेकिन, जिस ढंग से लालू परिवार से माफ़ी की मांग चौतरफा हो रही। उनकी पार्टी के दलित-पिछड़ा कार्यकर्ताओं का आक्रोश स्वाभाविक है। मगर ‘परिवार पार्टी’ में तो परिवार की ही चलेगी।'

बहरहाल आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर बीजेपी लगातार राजद अध्यक्ष पर हमला बोल रही है। मंगलवार को बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। बीजेपी ने मांग की थी कि राज्यपाल इस विषय पर लालू प्रसाद यादव से स्पष्टीकरण मांगें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर लालू यादव से मांगें जवाब, गवर्नर से मिलकर बोले BJP नेता

यहां आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी ने दावा किया था कि अपने 78वें जन्मदिवस के अवसर पर लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की तस्वीर को अपने पैर के पास रखवाकर उनका अपमान किया है। सम्राट चौधरी ने उस वक्त एक वीडियो दिखाते हुए दावा किया था कि इस वीडियो वीडियो में नजर आ रहा है कि बीमार नेता लालू प्रसाद एक सोफे पर बैठे हैं और उन्होंने पैर पास के सोफे पर रखे हुए हैं। एक समर्थक आंबेडकर की तस्वीर लेकर कमरे में प्रवेश करता है और अभिवादन करने से पहले उसे राजद प्रमुख के पैरों के पास रख देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून
ये भी पढ़ें:गवाही देने नहीं गए तो पुलिस अफसरों की सैलरी होगी बंद, बिहार में DGP का फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।