रिवर्स गियर वाला विकास... सम्राट चौधरी पर बिफरीं रोहिणी आचार्या, गैस की किल्लत पर लपेटा
रोहिणी आचार्या ने कहा है कि एक तरफ गैस का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही जा रही है तो दूसरी ओर गरीबों को गैस से जमाने में कोयला उपलब्ध कराया जा रहा है।
Rohini Acharya on Samrat Choudhary: गाल बजाऊ फेल डबल इंजन की सरकार ने पकड़ी उलटी रफ़्तार, गैस सिलेंडर की जगह जनता को मिलने जा रहा कोयले का उपहार। यह कोई नारा या कोई स्लोगन नहीं है। यह लालू यादव को किडनी देकर जीवनदान देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या की आवाज है जो उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री(भाजपा के पहले) सम्राट चौधरी के खिलाफ उठाई है। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस की किल्लत, केंद्र सरकार के दावे और बिहार सीएम सम्राट चौधरी के गरीबों को कोयला उपलब्ध कराने के बयान पर रोहिणी आचार्या ने तिलमिलाने वाला सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
अपने एक्स हैंडल पर रोहिणी लिखती हैं- अजीब हास्यास्पद स्थिति है .. जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ साथ - साथ केंद्र सरकार के तमाम मंत्रीगण , एनडीए - बीजेपी शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रीगण , एनडीए के तमाम सांसद व् विधायकगण ये कह व् दावा कर रहे हैं कि देश के किसी भी हिस्से में रसोई गैस की कोई किल्लत व् दिक्कत नहीं है , देश के कोने - कोने में पर्याप्त मात्रा में गैस की उपलब्धता है और सप्लाई व् वितरण व्यवस्था सुचारु व् व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है , ऐसा कहने , दावा करने वालों में बिहार के वर्त्तमान मुख्यमंत्री भी शामिल हैं .. वहीं दूसरी तरफ अपने कहे एवं दावों के उलट बिहार में जनता के लिए उस कोयले को उपलब्ध करा कर लोगों को इस्तेमाल करने के लिए कह रही सरकार , जो आम जनता की रसोई और उनके घरों से वर्षों पहले विलुप्त हो चुका था .. !!
ये विकास का कौन सा मॉडल है ? .. जिसमें आगे बढ़ने की बजाए जनता को ऐसी चीज का इस्तेमाल करने के लिए विवश किया व् कहा जा रहा है , जो वर्षों पहले, बीते दौर की चीज़ है और जिसका घरों की रसोई में व्यावहारिक इस्तेमाल करना लोग भूल चुके हैं .. ये जरूर उस गुजरात मॉडल से प्रेरित झूठा ढोल पिटवा गवर्नेंस का वो मॉडल है , जो अक्सर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए गुजरे ज़माने के पर्दे की आड़ में छिप जाता है , जो कभी नेहरू जी की बात करता है , कभी इंदिरा जी की बात करता है , कभी लालू जी की बात करता है और खुद की खोट को , इन लोगों के दौर के बारे में झूठी बातें बता कर , छिपाने की कवायद में दिन - रात जुटा रहता है।
दरअसल बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में रसोई गैस की किल्लत परेशानी का सबब बन गई है। कई राज्यों में कमाने गए प्रवासी बिहारी गैस की किल्लत से उपजी समस्या को देखते हुए घर लौट रहे हैं। लंबी लंबी कतारें, शादी-ब्याह में सिलेंडर के लिए मारामारी जैसी स्थिति में भी केंद्र सरकार गैस की स्थिति सामान्य होने का दावा करती है। लालू यादव की बेटी ने इसी बात को लेकर सीएम सम्राट से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक कई नेताओं पर तंज कसा है।




साइन इन