Lalu daughter Rohini takes sharp dig at Nitish kumar departure to Delhi भुगतना पड़ गया ना चाचा जी, नीतीश के दिल्ली डिपार्चर पर लालू की बेटी रोहिणी का तीखा तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भुगतना पड़ गया ना चाचा जी, नीतीश के दिल्ली डिपार्चर पर लालू की बेटी रोहिणी का तीखा तंज

रोहिणी आचार्या ने कहा कि कुछ दिनों के बाद नीतीश चाचा की बिहार की कुर्सी छिन जाएगी और बिहार से नाता टूट जाएगा।

Thu, 9 April 2026 04:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
भुगतना पड़ गया ना चाचा जी, नीतीश के दिल्ली डिपार्चर पर लालू की बेटी रोहिणी का तीखा तंज

Rohini Acharya on Nitish Kumar: नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली गए। शुक्रवार को वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। 14 अप्रैल को वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उसके बाद बीजेपी के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल(राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चाचा जी भी कहा है और निशाना भी साधा है।

इधर नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली के रवानगी की खबरें आईं, उधर सियासत सुलग गयी। खासकर राजद के नेताओं के बयान आने लगे। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद के बयान के बाद रोहिणी आचार्या ने जुबानी तीर चला दिया। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने मन की बात लिख दी।

सही कहा गया है,

"मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते" ..

भुगतना पड़ गया ना चाचा जी .. ! ..

एक - दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत -ए-बिहार से, काश आप रह पाते बिना पलटीमार के ..!!

रोहिणी आचार्या का यह सियासी ट्वीट भूचाल पैदा करने वाला है। बिहार की सियासी सूरत बदलने वाली है। सब कुछ तय फार्मूले पर हो गया तो बीस साल पुरानी नीतीश कुमार की सत्ता का अंत हो जाएगा। इस दिशा में नीतीश कुमार कदम उठा चुके हैं। अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व में बनेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में अधिक दिल्ली में रहेंगे। उससे पहले रोहिणी आचार्या ने बड़ी बात कह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कब देंगे इस्तीफा, बिहार में नई सरकार कब लेगी आकार? आ गया लेटेस्ट अपडेट

इससे पहले राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की खबर आने के बाद बीजेपी को लपेटे में लिया। कहा कि भाजपा ने तरीके से नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता से बाहर कर दिया। नीतीश कुमार चक्रब्यूह में फंस चुके हैं। यह सब भाजपा की चाल है कि कैसे बिहार की सत्ता पर कब्जा कर लिया जाए। एजाज अहमद ने कहा है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार से पुराना हिसाब बराबर कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? नितिन नवीन ने दिया जवाब

नीतीश कुमार गुरुवार को पटना से दिल्ली गए। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी गए हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्री जमा खान पहले से दिल्ली में हैं। कल शुक्रवार को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। शनिवार को वे पटना लौट सकते हैं। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब कोई खेला नहीं होगा; JDU ने पहली बार साफ कहा- आगे BJP को लीड करना है
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।