deputy chief minister samrat choudhary reveal plan to end labours migration in bihar बिहार में मजदूरों का पलायन रोकने का प्लान तैयार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मजदूरों का पलायन रोकने का प्लान तैयार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया

सम्राट चौधरी ने कहा कि इंसेंटिव देकर चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार इंसेंटिव नीति 2026 बना रही है। यही नहीं सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव देगी।

Mon, 9 March 2026 01:53 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में मजदूरों का पलायन रोकने का प्लान तैयार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया

बिहार में पलायन एक बड़ा मुद्दा है। अब राज्य सरकार ने बिहार से पलायन रोकने का प्लान तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में बिहार से मजदूरों का पलायन पूरी तरह रोका जाएगा। इसके लिए एक-एक मजदूरों को चिह्नित किया जाएगा और उनके लिए यहीं रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार 2026 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन गन्ना उद्योग विभाग द्वारा ज्ञान भवन में किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि इंसेंटिव देकर चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार इंसेंटिव नीति 2026 बना रही है। यही नहीं सरकार हर सेक्टर में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव देगी।उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 25 चीनी मिल खोलने के लिए सरकार संकल्पित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से आंधी-बारिश का दौर; आसमान में रहेंगे बादल
ये भी पढ़ें:बिहार: राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP का बड़ा दांव, विजय और हर्ष पर्यवेक्षक

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत किया है ज्ञान भवन में पत्रकारों से बात करते हुए सम्राट चौधरी ने निशांत कुमार को नई शुरुआत के लिए बधाई दी। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि वे बखूबी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने टी 20 विश्व कप जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।

पुरानी बीमारियों को खत्म करेंगे- विजय सिन्हा

इसी कार्यक्रम में मौजूद बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी पर विश्वास जताया है। उसे इनके सुशासन पर पूर्ण भरोसा है। हम इस विश्वास को बनाए रखेंगे। सरकार तो कोई चला लेता है, लेकिन सबसे अहम है सुशासन के साथ सरकार चलाना।

पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार के साथ खिलवाड़ किया गया। यहां के उद्योग धंधे नष्ट किए गए। इसका विकास अवरुद्ध हुआ। हम पुरानी बीमारियों को जड़ से खत्म करेंगे। आज डबल इंजन की सरकार में बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी और नीतीश की जोड़ी ने बिहार को विकास की बुलंदी पर पहुंचाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कोसी नदी में डूबे 5 दोस्त, 3 की मौत; परिजनों में कोहराम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।