CM samrat choudhary will inaugrate 109 schemes of 288 crore in muzaffarpur also participate in sahyog shivir सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर को 288 करोड़ रुपये की 109 योजनाओं की देंगे सौगात, सहयोग शिविर में भी जाएंगे CM, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर को 288 करोड़ रुपये की 109 योजनाओं की देंगे सौगात, सहयोग शिविर में भी जाएंगे CM

Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर में 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यहां वो सहयोग शिविर का भी निरीक्षण करेंगे।

Tue, 2 June 2026 09:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, मोतिपुर, मुजफ्फरपुर
share
सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर को 288 करोड़ रुपये की 109 योजनाओं की देंगे सौगात, सहयोग शिविर में भी जाएंगे CM

Samrat Choudhary Muzaffarpur Visit: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री मोतीपुर के गोसाईपुर में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 12 स्टॉलों का अवलोकन करेंगे व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। सहयोग शिविर के माध्यम से आमलोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, लाभ पहुंचाने तथा शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली 109 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर तक कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छोटे दुकानदारों को राहत, 10 से कम कर्मी रखने पर नहीं कराना होगा निबंधन
ये भी पढ़ें:सामाजिक सुरक्षा पेंशन दस तारीख को खाते में भेजें, सम्राट चौधरी ने दिए कई आदेश

परसौनीनाथ पंचायत के गोसाईपुर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, मंच निर्माण और बैठने की व्यवस्था को सोमवार को अंतिम रूप दिया जा चुका है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गोसाइपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय पहुंचेंगे, जहां सहयोग शिविर का निरीक्षण करेंगे। शिविर में पहुंच कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनी का जायजा लेंगे।

इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी लेंगे। संभावना है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और जमीनी स्तर पर उनके क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी लेंगे। डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारियों ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया।

शेखपुरा भी जाएंगे सीएम सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के अलावा शेखपुरा भी जाएंगे। सीएम सम्राट चौधरी यहां विष्णु धाम जाएंगे। सम्राट चौधरी के विष्णु धाम आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वो सभी प्रकार के वाहनों को पार्किंग में ही लगाएं। पुलिस जवानों को हिदायत दी गई है कि अगर वो सेल्फी लेते यहां ड्यूटी छोड़ कर मोबाइल चलाते नजर आएंगे तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।