woman eat poison with daughter after fight with mother in law both dead बिहार में सास से झगड़े के बाद पत्नी ने 6 महीने की बेटी के साथ खा लिया जहर, दोनों की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सास से झगड़े के बाद पत्नी ने 6 महीने की बेटी के साथ खा लिया जहर, दोनों की मौत

पति रोहित ने बताया कि पत्नी विभा का अपनी सास से कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी छह माह की बच्ची के साथ जहर खा लिया। घटना की सूचना पाकर केवटी थाने की पुलिस गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Tue, 2 June 2026 09:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, शेखपुरा
share
बिहार में सास से झगड़े के बाद पत्नी ने 6 महीने की बेटी के साथ खा लिया जहर, दोनों की मौत

बिहार में अपनी सास से झगड़ा होने के बाद एक मां ने बेटी के साथ जहर खा लिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है। जहर खाने से मां-बेटी की मौत के बााद इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के गंगटी गांव में पारिवारिक विवाद में छह महीने की बच्ची के साथ मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। एक साथ दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी इस घटना से काफी मर्माहत हैं।

पति रोहित ने बताया कि पत्नी विभा का अपनी सास से कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी छह माह की बच्ची के साथ जहर खा लिया। घटना की सूचना पाकर केवटी थाने की पुलिस गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। मृतका के मायके वाले भी सोमवार की सुबह गांव पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छोटे दुकानदारों को राहत, 10 से कम कर्मी रखने पर नहीं कराना होगा निबंधन
ये भी पढ़ें:बिहारके मुंगेर में मिला धरती का सबसे पुराना और विशाल वटवृक्ष, उम्र कर देगा हैरान

साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

इधर शेखपुरा के ही एकंगरसराय में तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के तेल्हाड़ा-खोजपुरा पथ पर सोमवार को हाजीपुर गांव के पास साइकिल सीख रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में राजन साव की 10 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चालक, ट्रैक्टर लेकर भाग गया।

ग्रामीणों की मानें तो रानी गांव के अन्य बच्चों के साथ सड़क पर साइकिल चलाना सीख रही थी। सामने से ट्रैक्टर आता देखकर वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। ट्रैक्टर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।