मुंह में कपड़ा ठूंस बेटी से गैंगरेप, सत्संग में गई थी मां; बिहार के पूर्णिया में बड़ा कांड
जब उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए बाहर निकली तो चार युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूस कर मक्का के खेत ले गया। जहां चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां का आरोप है कि इस दौरान इन दुष्कर्मियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।

बिहार के पूर्णिया जिले में बड़ा कांड हुआ है। सिकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामुदायिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना पिछले 25 मार्च की बताई गयी है। इस मामले में पीड़िता की मां ने शुक्रवार को सिकटी थाना में चार लोगों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिकटी पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़की को न्यायालय में बयान दर्ज कराने व मेडिकल जांच कराने के लिए अररिया भेज दिया है। सिकटी थाना में दिये गए आवेदन में नाबालिग लड़की की मां ने आरोप लगाया है 23 से 25 मार्च को गांव में संतमत सत्संग का आयोजन किया गया था।
वे अपने परिवार के साथ 25 मार्च की शाम सत्संग में गयी थी। 25 मार्च को जब उनकी नाबालिग बेटी शौच के लिए बाहर निकली तो चार युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूस कर मक्का के खेत ले गया। जहां चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मां का आरोप है कि इस दौरान इन दुष्कर्मियों ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। दुष्कर्म के बाद चारों युवकों ने लड़की को धमकी दी की यदि ये बातें किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। घटना के बाद लड़की ने अपनी आपबीती मां को बताई।
नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर पंचायती होने के कारण थाना में आवेदन देने व प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई। इस मामले में सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में नाबालिग लड़की की मां के आवेदन पर चार युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के लिए अररिया भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना में 3 साल की मासूम से रेप
इधर राजधानी पटना से सटे परसा बाजार थाना के एक गांव में शुक्रवार की रात तीन वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घायल को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के चाचा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है।
घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:30 बजे की है। बच्ची अपने घर में सो रही थी। उसी वक्त उसके चाचा उसे घर से उठा कर ले जाकर बगल के खेत में अपने दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची की मां की सूचना पर पुलिस ने उनके चाचा एवं उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित अभी भी फरार है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी तीन वर्षीया बच्ची घर में सो रही थी। इसी क्रम में उनके चाचा जो नशे में था। घर में घुसकर सो रही बच्ची को उठाकर ले गया और घर के पीछे लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में ले जाकर दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि रात्रि के वक्त गांव के ही एक व्यक्ति अपने मछली पालन के तालाब की रखवाली कर रहा था। बच्ची के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे लगा कि गांव में कोई बच्चा चोर घुस आया है। उसने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच चाचा और उसका दोस्त बच्ची को घायलावस्था में ही खेत में छोड़कर फरार हो गए।




साइन इन