not jackal husband kill wife in bihar katihar गीदड़ ने नहीं, पति ने मारा; बिहार कि कटिहार में महिला की मौत का राज यूं हुआ बेपर्दा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गीदड़ ने नहीं, पति ने मारा; बिहार कि कटिहार में महिला की मौत का राज यूं हुआ बेपर्दा

आजमनगर पुलिस ने मृतिका रमणी देवी के परिजनों में लालू कुमार सिंह कार्तिक कुमार सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूरे आलमपुर दियारा क्षेत्र में छापामारी करने के बाद मृतिका के पति धनेश्वर को पकड़ लिया गया।

Sun, 5 April 2026 09:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, आजमनगर
share
गीदड़ ने नहीं, पति ने मारा; बिहार कि कटिहार में महिला की मौत का राज यूं हुआ बेपर्दा

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में तीन दिन के बाद गीदड़ के काटने से रमनी देवी की मौत की कही गई कहानी ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद बताया कि रमणी देवी की मौत गीदड़ के काटने से नहीं बल्कि पति के चाकू से मारने से हुई थी। इस बात का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस कर बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार ने की। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि गुरुवार के दिन आलमपुर दियारा क्षेत्र में मक्के के खेत से लहूलुहान एक महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उक्त मामले में आजमनगर पुलिस को जब जानकारी हुई तो गीदड़ के द्वारा किये गये हमले की बात बता कर लाश घर लेकर परिजन चले गए। साथ ही परिजनों द्वारा उक्त लाश को आनन फानन में अंतिम दाह संस्कार भी कर दिया गया। आजमनगर पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही गई। परंतु उसी दिन से उसका पति भी लापता था जिसका जिक्र पुलिस को दिए गए आवेदन में नहीं किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से छाता लेकर निकलें, बिहार में आज से खूब बरसेंगे बदरा; पटना में कैसा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन को मंजूरी, जमुई-झाझा के सैकड़ों गांवों को फा

हत्या में प्रयोग किया गया खून से सना चाकू खेत से बरामद हुआ

एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के द्वारा दिए गए अलग-अलग बयान तथा उसी दिन से लापता हुए पति की वजह से शक के आधार पर आजमनगर पुलिस ने अंदर ही अंदर अनुसंधान की कार्रवाई आरंभ कर दी। अनुसंधान के दौरान हत्या में उपयोग किए गए खून से लथपथ चाकू मक्के की खेत से बरामद की गई। आजमनगर पुलिस ने मृतिका रमणी देवी के परिजनों में लालू कुमार सिंह कार्तिक कुमार सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूरे आलमपुर दियारा क्षेत्र में छापामारी करने के बाद मृतिका के पति धनेश्वर को पकड़ लिया गया।

पूछताछ करने पर धनेश्वर सिंह ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या करने को स्वीकार कर लिया। बरसोई डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के कारण 75 वर्षीय धनेश्वर कुमार सिंह ने अपनी पत्नी 70 वर्षीय रमणी देवी की चाकू से गोद कर हत्या कर मक्के के खेत में छुपा हुआ था। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात में जूटे दिखाई दिए। डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर तीनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उच्च शिक्षा के लिए गांव में ही खुलेंगे कॉलेज, शहर जाने की मजबूरी खत्म
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।