lightning strike in bihar killed 14 people west champaran katihar and buxar बिहार में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से एक ही दिन में 14 लोग मरे; 11 झुलसे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से एक ही दिन में 14 लोग मरे; 11 झुलसे

बक्सर के चौसा में गंगा किनारे थाना घाट पर स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर छह लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक ठनका गिरा और सभी उसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई।

Tue, 17 June 2025 07:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/मुजफ्फरपुर
share
बिहार में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से एक ही दिन में 14 लोग मरे; 11 झुलसे

सोमवार को चार जिलों में बारिश के दौरान ठनका से 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग झुलस गए। मृतकों में बक्सर के चार, पश्चिम चंपारण के तीन, कटिहार के तीन और लखीसराय, कैमूर, सीतामढ़ी और भागलपुर के एक-एक शामिल हैं। पश्चिम चंपारण के रामनगर व लौरिया थाना क्षेत्र में दो जगहों पर ठनका की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

रामनगर के मेघवल मठिया में बगीचा में आम चुनने गये पांच लोग ठनका की चपेट में आ गये। हादसे में दो किशोर शहाबुद्दीन अंसारी (16) व असफाक अंसारी (12) की मौके पर मौत ही हो गई। उधर,इधर, लौरिया की दनियाल परसौन के सुअरछाप में खेत में धनरोपनी कर लौट रहे मजदूरों पर ठनका गिर गया। इसमें महिला सविता देवी (35) की मौत मौके पर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

सीतामढ़ी के कन्हौली थाना क्षेत्र के मुराडीह गांव में भारत-नेपाल सीमा पर भैंस चराने गए पांच बच्चे ठनके की चपेट आ गए। इसमें मुरहाडीह वार्ड दो निवासी उमेश राय के पुत्र धीरज (14) की मौत हो गई। बक्सर के चौसा में गंगा किनारे थाना घाट पर स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर छह लोग बैठे हुए थे। तभी अचानक ठनका गिरा और सभी उसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई। तीन युवकों नीरज कुमार, अमित चौधरी और सोनू राम का इलाज चल रहा है। राजपुर के देवढ़ियां गांव में एक किशोर की मौत हो गई।

कटिहार: दो महिलाओं समेत 3 की झुलसने से गई जान

कटिहार में सोमवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों की ठनका से झुलसकर मौत हो गई। मृतकों में एक 15 साल का किशोर भी शामिल है। वहीं लखीसराय में एक किसान की ठनका गिरने से मौत हो गई। कटिहार में सोमवार को दिन के 12 बजे फलका थाना क्षेत्र के मघेली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक मघेली निवासी मौजफिर (15) के मौत हो गई। फलका के ही सोहथा उत्तरी पंचायत के दाहाटोला में बकरी चराने बहियार गयी एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला की वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गयी।

महिला की पहचान पारो देवी (62)वर्ष दाहा टोला गांव के रूप में हुई है। बारसोई की बेलवा पंचायत अंतर्गत सनकोला गांव में सोमवार को ठनका गिरने से सनकोला गांव की रहने वाली महिला अनवरी बेगम ( 40) की मौत हो गई। लखीसराय हलसी के शेखपुरवा गांव में ठनका गिरने की एक दर्दनाक घटना में गांव के बृहस्पति यादव के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र विदेशी यादव की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
ये भी पढ़ें:बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।