husband put chilli power in wife private part for making illicit relationship पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, जांघ आयरन से दागा; अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा पति ने की हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, जांघ आयरन से दागा; अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा पति ने की हैवानियत

महिला ने बताया कि पति ने उन्हें बांध दिया और नाजुक अंग में मिर्च पाउडर लगा दिया। आयरन गर्म कर नाजुक अंग और जांघ को दाग दिया। ससुराल के सभी लोग उसका साथ दे रहे थे। चीखती चिल्लाती रही, लेकिन पड़ोसी झगड़ा के डर से बचाने नहीं आए।

Tue, 17 June 2025 07:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, जांघ आयरन से दागा; अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा पति ने की हैवानियत

बिहार में एक पति ने अपने पत्नी को भयानक यातनाएं दी हैं। मुजफ्फरपुर जिले में देवरियाकोठी इलाके के एक गांव में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने महिला के नाजुक अंग में मिर्च पाउडर लगा दिया। आयरन को गर्म कर उसके अंगों को दाग दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर हालत में दो दिनों तक घर में बंद कर रखा। पड़ोसियों द्वारा महिला की मायके को खबर हुई तो भाई पहुंचा और महिला को पारू पीएचसी ले गया।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर महिला ने देवरिया थाने में पति शत्रुघ्न राय और उसके परिवारवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शृंगार प्रसाधन की एक छोटी दुकान चलाता है। तीन बच्चे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

पति को शक है कि उसका गांव में एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। काफी मना किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। 13 जून को आरोप लगाने लगा कि गलत संबंध बनाई है। इसपर कहा कि डॉक्टर से जांच करवा लेते हैं, लेकिन मारने-पीटने लगा। गर्दन दबाकर हत्या करने पर उतारू हो गये। बांध दिया और नाजुक अंग में मिर्च पाउडर लगा दिया। आयरन गर्म कर नाजुक अंग और जांघ को दाग दिया। ससुराल के सभी लोग उसका साथ दे रहे थे। चीखती चिल्लाती रही, लेकिन पड़ोसी झगड़ा के डर से बचाने नहीं आए।

गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद पति ने घर में बंद कर छोड़ दिया। दो दिन तक खाना नहीं दिया गया। सूचना मिलने पर 15 जून को भाई आए। तब इलाज के लिए ले गए। देवरिया थानेदार रामविनय कुमार ने बताया कि महिला के साथ बर्बरता की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित महिला के पति को गिरफ्तार कर सोमवार को हिरासत में भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
ये भी पढ़ें:बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।