Power Crisis Deepens in Biroul Amidst Intense Heatwave भीषण गर्मी में बिजली दे रही दगा पढ़ाई और कारोबार पर असर, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में बिजली दे रही दगा पढ़ाई और कारोबार पर असर

शिव शंकर खर्गा,बिरौल। इस भीषण गर्मी में अनुमंडल क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है।

Sun, 26 April 2026 12:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
भीषण गर्मी में बिजली दे रही दगा पढ़ाई और कारोबार पर असर

शिव कुमार खर्गा,बिरौल। इस भीषण गर्मी में अनुमंडल क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। पटना स्थित लोड डिस्पैच सेंटर से तय शेड्यूल पर आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की ओर से दिन में कई-कई घंटे की अघोषित कटौती से जनजीवन अस्तव्यस्त है। विभाग के इस लुकाछिपी के खेल में ग्रामीण क्षेत्र के लोग बरसों पुराने दिनों को याद करते हुए हाथ पंखा झेलने पर मजबूर हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सुबह और शाम जब बच्चे पढ़ते हैं या स्कूल जाने की तैयारी करते हैं, उसी समय बिजली गुल हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि

इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं।बिरौल के उपभोक्ता कृष्ण कुमार नायक ने कहा कि रात में बार-बार लोडशेडिंग होने से बच्चे गर्मी में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं और न ही घर के लोग सो पाते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों के भविष्य पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, गोपाल मिश्र कहते हैं, सुबह छह से नौ बजे तक बिजली जरूरी है। इसी समय बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन रोज इसी समय में बिजली की कटौती हो जाती है। विभाग को बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। किसानों को भी खेत में पटवन के लिए समुचित बिजली नहीं मिल पा रही है।बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रामशंकर शर्मा ने बताया कि दिन में आठ-10 बार ट्रिपिंग हो रही है। दुकानों में ग्राहक रुकते नहीं। जेनरेटर का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। कारोबार 40 फीसदी तक गिर गया है। पीक ऑवर्स में निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता प्रभात चंद्र ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोई फॉल्ट नहीं है। हम लोड डिस्पैच सेंटर, पटना के आदेश से बंधे हैं। वहां से जितनी बिजली का आवंटन मिलता है, उसी अनुपात में सभी फीडरों को रोस्टिंग कर सप्लाई दी जाती है। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने से यह परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमनौर में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली की कटौती के कारण रोटेशन पर मिल रही बिजली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।