BJP Celebrates 12 Years of Success Under Modi Dr Gopal Thakur Highlights Achievements बेनीपुर:विकास को समर्पित हैं 12 वर्ष : सांसद, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

बेनीपुर:विकास को समर्पित हैं 12 वर्ष : सांसद

भाजपा पूर्वी जिला ने आईबी में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं, जनहित योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके साथ ही क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात की।

Mon, 15 June 2026 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
बेनीपुर:विकास को समर्पित हैं 12 वर्ष : सांसद

विजय राय,बेनीपुर। भाजपा पूर्वी जिला के तत्वाधान में आईबी में रविवार को सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। दरभंगा एम्स व हवाई अड्डा के संचालन से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्यों से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास, तारामंडल (प्लैनेटेरियम), आईटी पार्क, एलीवेटेड कॉरिडोर जैसी आधुनिक शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक सुविधाओं का विकास तथा दर्जनों रेल परियोजना शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण की यात्रा: विवेक ठाकुर

सांसद डॉ. ठाकुर ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुक्त राशन, 58 करोड़ से अधिक जन-धन खाते, 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के आवास, 60 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड तथा 11 करोड़ से अधिक उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री शत्रुघ्न सहनी, मीडिया संवाद के संयोजक पिंटू झा, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार मंडल, अध्यक्ष प्रवीण झा, संतोष झा, सुबोध कामत, कारी दास, राधेश्याम झा, राहुल झा, कुंदन झा, रामभरोश पासवान, अशोक लाल दास, सुनील झा, ममता देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : रत्नेश कुशवाहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार ने हासिल की कई उपलब्धियां: विधायक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।