केंद्र सरकार ने हासिल की कई उपलब्धियां: विधायक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने जिला कार्यालय में मीडिया संवाद का आयोजन किया। प्रवक्ता बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि सरकार ने गरीब कल्याण, सूक्ष्म आधारभूत सुविधाओं, और महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।

शिवहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर रविवार को भाजपा के जिला इकाई द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया।
सरकारी उपलब्धियों का विवरण
जिसे संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत में विकास, सुशासन गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सरकार की बेहतर पहल से करीब 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं डिजिटल गवर्नेंस की मदद से डीबीटी के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि सीधे खाते में भेज कर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। वही 4.31 लाख करोड रुपए गलत हाथों में जाने से बच गए। जन धन योजना के तहत 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाता खोले गए जिसमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते सिर्फ महिलाओं के हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं। जिससे मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 58 करोड़ से अधिक लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। गांव के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुंचा जा चुका है। वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई गई है।
भाजपा के नेता शामिल
पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, पार्टी नेता राम बहादुर गुप्ता, राजेश कुमार राजू, धर्मेंद्र पांडेय, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष आदित्य सुरेश तथा राजीव कुमार पांडे आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन