son was doing obscene acts with step mother father saw and killed him in bihar सौतेली मां संग बेटा कर रहा था अश्लील हरकत, पिता ने देखा लिया; हत्या कर गंगा में फेंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सौतेली मां संग बेटा कर रहा था अश्लील हरकत, पिता ने देखा लिया; हत्या कर गंगा में फेंका

नीलू का कहना है कि पिंटू अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। 10 अगस्त की रात भी पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। श्याम ने देखा तो विरोध किया। इसी बात पर बाप और बेटे के बीच विवाद हो गया।

Thu, 14 Aug 2025 11:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, हरनौत, बिहारशरीफ
share
सौतेली मां संग बेटा कर रहा था अश्लील हरकत, पिता ने देखा लिया; हत्या कर गंगा में फेंका

बिहार में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिहारशरीफ में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ गंदी हरकत कर रहा था और पिता ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। जिसके बाद गुस्साए पिता ने बेटे की हत्या कर दी। हरनौत थाना क्षेत्र के बड़ी मुढ़ारी गांव में पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी और कुछ लोगों की मदद से शव को गंगा में फेंक दिया। घटना तीन दिन पहले की है। मृतक श्याम राम का 23 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है।

पिंटू की सौतेली मां का कहना है कि वह उसके साथ गलत हरकत करता था। पति ने देख लिया तो उसकी हत्या कर दी। पिंटू के नाना सहदेव राम ने हत्या की एफआईआर करायी है। पुलिस ने गंगा नदी में शव को खोजने का बहुत प्रयास किया पर अब तक लाश का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपित श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी नीलू देवी से भी पूछताछ की गयी है।ग्रामीणों की माने तो श्याम ने तीन शादियां की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IGIMS के डायरेक्टर के बेटे ने फर्जी सर्टिफिकेट पर AIIMS में लिया जॉब, केस दर्ज

पहली शादी 1999 में की। उससे पिंटू का जन्म हुआ। साल 2012 में पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली। उसी साल श्याम ने दूसरी शादी की। दो साल बाद वह घर छोड़कर चली गयी। इसके बाद 2014 में उसने नीलू से तीसरे शादी की। उससे दो बच्चे हैं। श्याम दिल्ली में काम करता है। कभी-कभी घर आता है। मुढ़ारी में पिंटू अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। नीलू का कहना है कि पिंटू अक्सर उसके साथ गलत हरकत करता था। 10 अगस्त की रात भी पिंटू उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास कर रहा था। श्याम ने देखा तो विरोध किया।

इस बात पर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान श्याम ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपने बड़े भाई शैलेन्द्र राम, दोस्त दीना साव व अपने एक चाचा की मदद से शव को एंबुलेंस में लादकर पटना जिला के अथमलगोला के पास गंगा नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को गायब करने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। श्याम और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी;मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।