CPI gives Tejashwi a list of 24 seats D Raja says respectable seats should be given tension over seats in MGB CPI ने तेजस्वी को दी 24 सीटों की लिस्ट, डी राजा बोले- सम्मानजनक सीटें मिलें; MGB में सीटों पर तनातनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

CPI ने तेजस्वी को दी 24 सीटों की लिस्ट, डी राजा बोले- सम्मानजनक सीटें मिलें; MGB में सीटों पर तनातनी

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर लेफ्ट दल अपनी-अपनी मांगों पर अड़ गए हैं। सीपीआई माले 30 से ज्यादा सीटों की डिमांड कर रही है, तो वहीं अब सीपीआई ने 24 सीटों की लिस्ट तेजस्वी यादव को सौंप दी है। पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि उम्मीद है हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। 

Tue, 7 Oct 2025 07:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
CPI ने तेजस्वी को दी 24 सीटों की लिस्ट, डी राजा बोले- सम्मानजनक सीटें मिलें; MGB में सीटों पर तनातनी

बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से गठबंधनों में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई। बात अगर महागठबंधन की करें तो सीटों पर तनातनी जारी है। खासतौर से वाम दल सीटों को लेकर अड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सीपीआई माले 30 से कम सीटों पर राजी होती नहीं दिख रही है। सीपीएम ने 11 सीटों की मांग रही है। वहीं अब सीपीआई ने भी सीटों को लेकर अपनी मांग जगजाहिर कर दी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने मंगलवार को सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ बैठक की।

पार्टी के मुताबिक बैठक सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 24 सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपी है, और सम्मानजनक सीट देने की मांग की है। वार्ता में भाकपा की ओर राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा के साथ राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार और राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख बताई; अब सिर्फ 24 घंटे का इंतंजार
ये भी पढ़ें:यह जूता आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी; BJP को लपेटा
ये भी पढ़ें:नीतीश या तेजस्वी, बिहार में किसकी सरकार बनेगी? चुनाव से पहले आया सर्वे का नतीजा

सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा कि महागठबंधन को बिहार की जनता का पूरा समर्थन है। पूरी तरह आश्वस्त हैं कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की ही जीत होगी। उन्होंने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सीट बंटवारे पर स्पष्ट कहा कि इसको लेकर कोई समस्या नहीं है। बिना किसी परेशानी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुन लिया जायेगा।

वे मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पटना पहुंचे भाकपा महासचिव ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भरोसा है कि उनकी पार्टी को महागठबंधन में सम्मानजनक सीट मिलेगी। बिहार चुनाव की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि चुनाव आयोग किस तरह की व्यवस्था करता है। वहीं मुकेश सहनी डिप्टी सीएम के दावे पर कहा- इस मुद्दे पर हम कुछ नहीं कहना चाहते।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।