Mukesh Sahni announces new date for seat sharing in the Grand Alliance now just 24 hours to wait मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख बताई; अब सिर्फ 24 घंटे का इंतजार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख बताई; अब सिर्फ 24 घंटे का इंतजार

विकासशील इंसान पार्टी के चीफ और महागठबंधन के सहयोगी मुकेश  सहनी ने कहा कि इंडिया अलायंस में सीट बंटवारा हो गया है। कल यानी बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता दिया जाएगा कि किस दल को कितनी सीटें मिली। कौन सीएम फेस और डिप्टी सीएम फेस होगा।

Tue, 7 Oct 2025 03:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की नई तारीख बताई; अब सिर्फ 24 घंटे का इंतजार

महागठबंधन के सहयोगी और विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने इंडिया अलायंस में सीट बंटवारे की एक और नई तारीख दे दी है। एएनआई से बातचीत में सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने सीट बंटवारा अंदर ही अदर तय हो चुका है। कल शाम (बुधवार) को हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दे देंगे। कि किस दल को कितनी सीटें मिलीं। कौन सीएम फेस होगा, कौन डिप्टी सीएम फेस होगा। सीट बंटवारे से जुड़ी तमाम जानकारी मीडिया से साझा की जाएगी। आपको बता दें इससे पहले सहनी ने दशहरा पर सीट बंटवारे के ऐलान की बात कही थी।

सहनी ने कहा कि जब साढ़े तीन साल पहले भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदकर हमें सरकार से बेदखल किया था, तब से हमारा संकल्प भाजपा को हराना और उन्हें सरकार से बेदखल करना था। इसलिए हम सालों से चुनाव कीतैयारी कर रहे हैं। हम महागठबंधन के सहयोगी के रूप में मजबूती से चुनावी मैदान में उतरेंगे। और भाजपा को बिहार से बेदखल करेंगे। उन्होने कहा कि बिहार में कभी नीतीश कुमार एक फैक्टर थेय़। लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्योंकि 2015 में लालू यादव की मदद से उन्होने सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। 2020 में 43 सीटें पाने के बावजूद बीजेपी की मदद से सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनडीए और महागठबंधन का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है, दो-तीन दिन में ऐलान के आसार
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा, औपचारिक ऐलान का इंतजार;VIP के लिए बना यह फॉर्मूला

बीते रविवार को तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन की करीब 5 घंटे बैठक चली थी। जिसमें सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने बताया कि महागठबंधन नें सीट बंटवारा फाइनल हो गया है। दो दिन के भीतर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया जाएगा। आपको बता दें बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दो चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को रिजल्ट घोषित होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।