after shoe trown on cji br gavai Tejashwi yadav said attack on baba saheb ambedkar targets bjp यह जूता बाबा साहब आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी यादव; BJP को लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह जूता बाबा साहब आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी यादव; BJP को लपेटा

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘सर्वोच्च न्यायालय में ही मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया। यह हमारे लोकतांत्रिक और न्यायिक इतिहास की एक शर्मनाक घटना है। जब देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन व्यक्ति को न्यायालय में ही इस तरह के अपमान का सामना करना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।’

Tue, 7 Oct 2025 06:42 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
यह जूता बाबा साहब आबंडेकर पर फेंका गया, CJI गंवई पर हमले के बाद बोले तेजस्वी यादव; BJP को लपेटा

उच्चतम न्यायालय में सोमवार सुबह एक असामान्य घटनाक्रम में एक अधिवक्ता राकेश किशोर ने अदालती कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर.गवई पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की, जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने उस अधिवक्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने कड़ी निंदा की है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने इसे दलित विरोधी मानसिकता करार देते हुए इसे बाबा साहेब आंबेडकर पर हमला बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना के बहाने बीजेपी को भी घेरा है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'सर्वोच्च न्यायालय में ही मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया। यह हमारे लोकतांत्रिक और न्यायिक इतिहास की एक शर्मनाक घटना है। जब देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर आसीन व्यक्ति को न्यायालय में ही इस तरह के अपमान का सामना करना पड़े, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। 2014 के बाद जिस तरीके से राजकीय संरक्षण में विभिन्न-विभिन्न माध्यमों से देश में घृणा और हिंसा को नॉर्मलाइज किया गया है यह उसका दुष्परिणाम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं भी चुनाव लड़ूंगा, प्रशांत किशोर बोले;इस दिन पार्टी प्रत्याशियों का होगा ऐलान

क्या दलित समुदाय से आने वाले और संविधान की भावना का पालन करने वाले व्यक्ति भी संवैधानिक पदों पर सुरक्षित नहीं हैं? यह जूता देश के मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि संविधान और संविधान के शिल्पकार हमारे पूजनीय बाबा साहेब अंबेडकर पर फेंका गया है। धर्म की आड़ में कुछ लोग अपना जहर बाहर फेंक रहे है। संविधान व दलित विरोधी भाजपाई इस घटना पर चुप क्यों हैं? न्यायपालिका की गरिमा हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है - इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।''

बाधित हुई सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही

बता दें कि अदालत कक्ष में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने उन पर कोई वस्तु फेंकने की कोशिश की जिसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आकर उस अधिवक्ता को पकड़ लिया और कक्ष से बाहर ले गये। इस व्यवधान के कारण अदालत की कार्यवाही कुछ देर तक बाधित रही लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल के सौ गांवों में पानी, अररिया में बांध टूटा; बिहार के कई जिलों में हाहाकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मी जब अधिवक्ता को बाहर ले जा रहे थे तो उसने चिल्लाते हुए कहा, "सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान"। मुख्य न्यायाधीश ने संयम दिखाते हुए व्यवधान के तुरंत बाद कार्यवाही फिर से शुरू की। उन्होंने दूसरे वकीलों से बहस जारी रखने का आग्रह करते हुए शांतिपूर्वक कहा, "ध्यान मत भटकाइए। हम इससे विचलित नहीं हैं।"घटना के बाद अदालत कक्ष के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी।

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने की निंदा

इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी आर गवई जी से बात की। आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है। हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के गया जी में गैंगरेप के बाद महिला की हालत नाजुक, 5 गिरफ्तार

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को संविधान पर हमला करार दिया है। उन्होने एक वक्तव्य में कहा "भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर उच्चतम न्यायालय में हुए हमले की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। यह न केवल उन पर, बल्कि हमारे संविधान पर भी हमला है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि न्यायमूर्ति.गवई पर हमले का प्रयास अभूतपूर्व, शर्मनाक और घृणित है। यह हमारी न्यायपालिका की गरिमा और विधि के शासन पर हमला है। मुख्य न्यायाधीश अपनी योग्यता, निष्ठा और दृढ़ता के बल पर सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुँचे हैं और उनको इस तरह निशाना बनाना बेहद विचलित करने वाली स्थिति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में पाइप और घूंसे से मार-मार कर युवक की हत्या, चोरी के शक में कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।