Nitish Kumar or Tejashwi Yadav who will win in Bihar Assembly elections 2025 see survey results नीतीश या तेजस्वी, बिहार में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे का नतीजा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश या तेजस्वी, बिहार में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे का नतीजा

बिहार विधासनभा चुनाव 2025 को लेकर पोल ट्रैकर के ओपिनयन पोल सर्वे के नतीजे आए हैं। इस सर्वे में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को नुकसान होने का अनुमान जताया गया है। वहीं, तेजस्वी यादव के महागठबंधन को फायदा मिलने का अनुमान है।

Wed, 11 June 2025 02:53 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश या तेजस्वी, बिहार में किसकी सरकार बनेगी? विधानसभा चुनाव से पहले आया सर्वे का नतीजा

बिहार में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। इससे पहले हुए एक ओपिनियन पोल के सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। इस सर्वे के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी फाइट देखने को मिल सकती है। वहीं, चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बीजेपी-जेडीयू एवं अन्य दलों के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को नुकसान झेलना पड़ सकता है। ताजा सर्वे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले आरजेडी, कांग्रेस एवं लेफ्ट के महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता खुलने का अनुमान है, लेकिन वे कुछ खास कमाल करते नहीं नजर आ रहे हैं।

पोल ट्रैकर द्वारा 15 मार्च से 5 जून के बीच कराए गए इस ओपिनियन पोल के नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं। सर्वे एजेंसी के अनुसार इसका सैंपल साइज 5 लाख से ज्यादा है। इस सर्वे के नतीजों में इस साल बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले एक्टिव हुईं पुष्पम प्रिया, सभी 243 सीटों पर लड़ेगी टीपीपी

सर्वे में एनडीए और महागठबंधन को कितनी सीटें?

पोल ट्रैकर के हालिया सर्वे के अनुसार बिहार विधाननभा चुनाव 2025 में आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन को 44.2 प्रतिशत वोटों के साथ 126 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। ऐसे में महागठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाया गया है। वहीं, सत्ताधारी जेडीयू-बीजेपी के गठबंधन को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। सर्वे के नतीजों में एनडीए को 112 सीटें मिलने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो से तीन चरणों में हो सकता है बिहार चुनाव,छठ को ध्यान में रखकर तय होंगी तारीखें

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी नहीं कर पाएगी कमाल?

इस ओपिनियन पोल सर्वे में चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को महज एक सीट मिलती दिखाई है। पीके ने पिछले साल 2 अक्टूबर को ही अपने नए राजनीतिक दल का गठन किया था। वे बिहार में नए विकल्प देने का दावा करते हुए राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पोल ट्रैकर के सर्वे में उनकी जन सुराज पार्टी को 2.7 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, अक्टूबर-नवंबर में संभावित बिहार चुनाव के वास्तविक नतीजे क्या होंगे, यह तो इलेक्शन रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।